Effects of Eating Too Fast on Health, Health News, Health News in Hindi: जब बात हेल्थ की आती है तो सबसे पहले खाना दिमाग में आता है। हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी हेल्दी फूड होता है। कई लोगों की इस बात की जानकारी तो जरूर होती है कि हेल्दी खाना चाहिए। लेकिन क्या ये पता है कि जल्दी-जल्दी खाना जानलेवा हो सकता है? जल्दी-जल्दी खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा जल्दी-जल्दी खाने से खाना भी सही तरीके से पच नहीं पाता है जिसके कारण पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है। जल्दी-जल्दी खाना खराब आदतों में से एक है। तो यदि आप जल्दी-जल्दी खाते हैं तो इन चीजों को जरूर जान लें और सावधानी बरतें।

मोटापा बढ़ता है: जल्दी-जल्दी खाना मोटापा का कारण बन सकता है। अधिक वजन का कारण अक्सर लोग खराब डाइट या फिर कम शारीरिक गतिविधि को मानते हैं, लेकिन खाना सही तरीके से चबाकर नहीं खाना भी मोटापा का एक बड़ा कारण होता है। इसलिए यदि आप मोटापा से छुटकारा पाना चाहते हैं जो खाने को जल्दी-जल्दी खाने के बजाय अच्छी तरह चबाकर खाएं।

पाचन संबंधित समस्या होती है: जो लोग जल्दी-जल्दी खाते हैं, आमतौर पर वह खाने को अच्छी तरह चबाते नहीं हैं। कई बार लोग खाने को निगलने के लिए सोडा या पानी का इस्तेमाल करते हैं। ये सारी चीजें खाने को पचाने में मुश्किल पैदा करती है जिसके कारण पेट फुलने और अपच की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

डायबिटीज होती है: जब आप जल्दी खाते हैं, तो यह शरीर के ब्लड शुगर के स्तर में अचानक स्पाइक का कारण बनता है, जिसके बाद इंसुलिन प्रतिरोध होता है। और जैसा कि हम जानते हैं, इंसुलिन प्रतिरोध ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है, जिसे आमतौर पर डायबिटीज कहा जाता है।

मेटाबॉलिक सिंड्रोम: इंसुलिन प्रतिरोध मेटाबॉलिक सिंड्रोम से संबंधित है- एक ऐसा कारक जो ना केवल डायबिटीज बल्कि हृदय रोग और स्ट्रोक के विकास के जोखिम को भी बढ़ाता है। शोध यह भी बताते हैं कि फास्टफूड खाने वालों को बड़ी कमर और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर होने का खतरा होता है।

(और Health News पढ़ें)