Health Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 28 March 2020: मेष: आज क दिन आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन डायबिटीज और पेट की समस्या का ध्यान रखें। कोई भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जंक फूड्स या तैलीय खाना खाने से पूरी तरह बचने की कोशिश करें।
वृषभ: आज आपको स्वास्थ्य की बहुत सारी समस्याओं से निजात मिल सकता है। आपको हड्डियों तथा आंखों की समस्या से भी राहत मिलेगी।
मिथुन: आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आ सकता है। मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आंखों और किडनी की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है।
Horoscope Today, 28 March 2020: इस राशि वाले जातकों का भाग्य का मिलेगा साथ
कर्क: हाई ब्लड प्रेशर और पेट की समस्या से परेशान लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
सिंह: आज आपको शारीरिक दर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सेहत का खास ध्यान रखें और कोई लापरवाही ना बरतें।
कन्या: आज आपको आंत से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए अधिक मसालेदार एवं तली-भुनी चीज़ें न खाएं। साथ ही लाइफस्टाइल में थोड़ी बदलाव लाएं और योग करें।
तुला: आज का आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरतें।
वृश्चिक: आज आपको अपने आलस पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। वरना आपको थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।
धनु: यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो बहुत सावधान रहें। सेहत का खास ध्यान रखें और कोई भी परेशानी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मकर: आज यदि आपको कोई भी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अनदेखा करना आपकी बीमारी को बड़ा बना सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
कुंभ: आज आपको खांसी-जुकाम जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अपना खास ध्यान रखें और ठंडी चीजों को खाने से बचें।
मीन: यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आज उस बीमारी में सुधार आ सकता है। ऐसे में अपने दिन का आनंद उठाएं।