जामुन गर्मी में पाया जाने वाला एक ऐसा फल है जो मई के महीने से लेकर जुलाई तक आराम से मिलता है। ये फल औषधीय गुणों से भरपूर है जिसका सेवन गर्मी में तीन महीनों तक कर लें तो पूरी बॉडी की वायरिंग हो जाएगी। जामुन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन A, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। विटामिन सी से भरपूर जामुन का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। स्किन से लेकर बालों तक का इलाज करता है ये फल।

आयुर्वेद में इस फल को अमृत कहा गया है। इस फल में औषधीय गुण मौजूद है जिसको समझते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इसका सेवन किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया जामुन गर्मी में रोज खाएं तो आपकी ओरल हेल्थ दुरुस्त हो जाएगी। इसका सेवन करने से मुंह के छालों का इलाज होता है। एक्सपर्ट ने बताया जामुन फल ही नहीं इसके पत्ते और छाल भी है असरदार।

अगर आप इसके पत्तों को उबालकर उससे गरारे करें तो आपको गले की खराश से निजात मिलेगी। आइए एक्सपर्ट से  जानते हैं कि जामुन खाने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं और जामुन का सिरका कैसे असरदार है।

जामुन के फायदे

  • जामुन का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। जामुन में मौजूद जैम्बोलीन (Jamboline) और जैम्बोसिन (Jambosin) यौगिक मौजूद होते हैं जो ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करते हैं। जामुन का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। ये फल ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से स्पाइक करने से रोकता है। डायबिटीज फ्रेंडली इस फल को रोज खाएं बॉडी को फायदा होगा।
  • जामुन का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत है वो इसका सेवन करें। फाइबर से भरपूर जामुन का सेवन करने से पेट की गैस,एसिडिटी और अपच कंट्रोल रहती है। इसका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
  • जामुन का सेवन करने से स्किन और बालों की सेहत भी दुरुस्त रहती है। जामुन स्किन को साफ और चमकदार बनाता है। जामुन का सेवन अगर उसके तेल के रूप में किया जाए तो आप उससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ा सकते हैं।
  • जामुन का सेवन उन लोगों के लिए अमृत है जिन्हें भूख नहीं लगती। जामुन का सेवन करने से भूख खुलती है और पाचन ठीक रहता है। जिन लोगों को पाइल्स की शिकायत है उनके लिए भी ये फल बेहद असरदार साबित होता है।

 जामुन का सिरका कैसे असरदार है?

जामुन का सेवन अगर आप उसका सिरका बनाकर करें तो आप पूरे साल उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जामुन का सिरका बनाने के लिए आप पके हुए जामुन को धों लें और उसे किसी पात्र में डालकर उसमें नमक डाल दें और उसे दो से तीन दिनों के लिए रख दें। तीन दिनों बाद आप इसे छान लें और उसे आप बोतल में भरके रख दें। जामुन की तरह ही जामुन का सिरका भी असरदार है। ये पेट की सारी परेशानियों का इलाज करता है और बॉडी को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने से बवासीर की बीमारी के लक्षण भी कंट्रोल रहते हैं। 

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन फूड कॉम्बिनेशन से बनेगा ज़हर, ये है फूड लिस्ट। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।