Benefits Of Munakka: दिन की शुरुआत एक टेस्टी और हेल्दी नाश्ते के साथ हो तो दिल और दिमाग हैप्पी-हैप्पी रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही 4-5 मुनक्का या सूखी काली किशमिश का सेवन कर लिया जाए तो शरीर दिनभर सुपरएक्टिव रहेगा और कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। मुनक्का एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें आवश्यक पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक मिठास भरपूर होती है। खाली पेट सिर्फ 5 मुनक्का (Munakka Ke Fayde) खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसके सेवन से पाचन से लेकर दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।
पाचन में सुधार
मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी खत्म हो जाती है। ये आंतों के माइक्रोबायोटा को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं, जिससे स्वस्थ आंत का वातावरण सुनिश्चित होता है।
2017 के एक अध्ययन के मुताबिक, मुनक्का की तरह किशमिश का सेवन अन्य कार्बोहाइड्रेट युक्त स्नैक्स की तुलना में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा
मुनक्का में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो रक्तचाप को कम करने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। 2017 के इसी अध्ययन के मुताबिक, मुनक्का के साथ अपने दिन की शुरुआत करना स्वाभाविक रूप से हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
ऊर्जा में सुधार
फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी प्राकृतिक चीनी से भरपूर मुनक्का तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह प्रोसेस्ड एनर्जी या मीठे स्नैक्स का एक बेहतरीन विकल्प है। सुबह-सुबह कुछ मुनक्का खाने से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर रहती है।
इम्यूनिटी बूस्ट
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मुनक्का मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और प्रतिरक्षा को कमजोर करते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी आम बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
इसके साथ ही हेल्दी और फिट रहने के लिए शरीर को विटामिन की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी 12 की कमी का असर पाचन को भी बिगाड़ सकता है।