हम में से अधिकतर लोगों को कॉफी का सेवन करना पसंद होता है। पीने वाली कॉफी के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कॉफी के आटे के बारे में सुना है? इसे पिसी हुई कॉफी के रूप में भी जाना जाता है। यह कई तरह के व्यंजनों को बनाने में काम आता है। इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। कॉफी बनाने के लिए कॉफी के पेड़ से चेरी तोड़कर उसमें से कॉफी निकालकर चेरी को फेंक दिया जाता है। मगर इस चेरी से ही कॉफी का आटा बनाया जाता है। इन बची हुई चेरी को सुखाकर फिर पीसकर इसे तैयार किया जाता है। कॉफी के आटे का स्वाद कॉफी जैसा नहीं होता है। इसका स्वाद फलों की तरह होता है। कॉफी फ्लोर के 1 चम्मच में 34 कैलोरी, 310 एमजी पोटेशियम, 1.8 एमजी सोडियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस पिसी हुई कॉफी के क्या फायदे होते हैं।
वजन कम करने में मददगार
पिसी हुई कॉफी में कम मात्रा में फैट होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बादाम के आटे और नारियल के आटे से कॉफी के आटे का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
पाचन में सहायक
पिसी हुई कॉफी में डाइटरी फाइबर होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। कॉफी के आटे में 5.2 ग्राम फाइबर होते हैं जो खाद्य पदार्थ को धीरे-धीरे पचाने में मदद करते हैं जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
इलेक्ट्रोलाइट संतुलन में
पिसी हुई कॉफी में मौजूद पोटेशियम एक महत्वपूर्ण माइक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और फ्लूइड्स को संतुलित करने में मदद करता है। पोटेशियम कोशिकाओं के सामान्य कार्य के लिए भी जरुरी होता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में
पिसी हुई कॉफी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूतू देने में मदद करते हैं। पिसी हुई कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल से बचाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।