Habits of High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में एक आम बीमारी है। इस बीमारी से किसी भी उम्र के ग्रसित हो सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब होती है जब बल्ड वेसेल्स पर अधिक दबाव पड़ता है। इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयां खाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है। इस समस्या के बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं लेकिन लोगों को उन कारणों की सही जानकारी नहीं होती है जिसके कारण वह इसे कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इसके सही कारण की जानकारी होनी चाहिए।
तनाव:
तनाव कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण होता है और उनमें से एक हाई ब्लड प्रेशर है। जो लोग अधिक तनाव लेने लगते हैं उनमें हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में आप कोशिश करें कम से कम तनाव या चिंता लेनी की ताकि आप इस समस्या से बच सकें।
शारीरिक गतिविधि ना करना:
शारीरिक गतिविधि ना करना भी हाई ब्लड प्रेशर होने का एक कारण होता है। जो लोग शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं उनका हार्ट रेट अधिक होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना बढ़ जाती है।
धूम्रपान:
धूम्रपान ना सिर्फ फेफड़ों के लिए हानिकारक होता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना को भी बढ़ा देता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए आपको धूम्रपान छोड़ने की आवश्यकता है।
हाई ब्लड होने के कारण:
1. अधिक थकावट होना।
2. नाक से अचानक खून आने लगना।
3. चक्कर आना या चक्कर जैसा महसूस होना।
4. नींद ना आने की समस्या हो जाना।
5. जेनेटिक।
6. अधिक पसीना आने लगना।
(और Health News पढ़ें)