आंत की सेहत (Gut Health) का मतलब आपकी छोटी और बड़ी आंत के ठीक से काम करने से है। आंत की हेल्थ दुरुस्त रहने से पाचन तंत्र पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित करता है, हानिकारक बैक्टीरिया और टॉक्सिन बाहर निकलते है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। बिना गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या डायरिया के अगर खाना ठीक से पचता है तो आपकी गट हेल्थ दुरुस्त है। हमारी बॉडी का 70% तक इम्यून सिस्टम आंत से जुड़ा है। आंत को दूसरा दिमाग कहा जाता है क्योंकि यह मूड और मानसिक सेहत को प्रभावित करती है। आंत की सेहत में सुधार करने के लिए रोजाना डाइट में फाइबर रिच फूड का सेवन करें, प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स लें, पर्याप्त पानी पिएं, बॉडी को एक्टिव रखें,प्रोसेस्ड और शुगर वाली चीजों से परहेज करें और पर्याप्त नींद लें।
लोग गट हेल्थ में सुधार करने के लिए अक्सर डाइट में महंगे प्रोबायोटिक्स लेते हैं। प्रोबायोटिक फूड ऐसे फूड है जिसमें गुड बैक्टीरिया भरपूर होते हैं जो आंत की सेहत को बेहतर बनाते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन में सुधार करते है,पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जर्नल फ्रंटियर्स इन बिहेव्यरल न्यूरोसाइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोबायोटिक्स ना सिर्फ आपके पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं, बल्कि, इन फूड्स का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
गट माइक्रोबायोम शोधकर्ता डॉ. जेम्स किन्रोस ने एक रिपोर्ट में बताया है कि वो गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए अपने मरीजों को महंगे नहीं बल्कि सस्ते प्रोबायोटिक फूड का सेवन करने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट ने बताया गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आप नाश्ते में अंडा, ब्रेड बटर नहीं बल्कि केफिर का सेवन करें। केफिर एक फर्मेंटेड मिल्क ड्रिंक है जो सस्ता और आसानी से मिल जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर केफीर क्या है और ये किस तरह गट हेल्थ में सुधार करता है।
केफिर क्या है?
केफिर एक फर्मेंटेड मिल्क ड्रिंक है, जिसे काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसे सीधे पिया जा सकता है या दूध के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉ. किनरॉस के अनुसार प्रोबायोटिक्स की तुलना में केफिर सस्ता और अधिक प्रभावी फूड है, इसमें गुड बैक्टीरिया और फर्मेंटेशन के दौरान बनने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप गट हेल्थ सुधारना चाहते हैं, तो महंगे प्रोबायोटिक्स पर खर्च करने की बजाय, केफिर जैसे नेचुरल और सस्ते विकल्प को अपनी डेली डाइट में शामिल करें।
केफीर कैसे गट हेल्थ में करता है सुधार
केफीर एक ऐसा फूड है जिसमें भरपूर फाइबर और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो गट को हेल्दी रखते हैं। डॉ. किनरॉस ने बताया नियमित रूप से केफिर लेने से गट माइक्रोबायोम को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर आप नाश्ते में दूध का सेवन करते हैं तो इसे केफिर से बदलना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नेशनल हेल्थ सर्विस(NHS) के मुताबिक कुछ प्रोबायोटिक्स इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी परेशानी का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।
केफीर का सेवन करने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन तंत्र में सुधार होता है।
इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स गैस, कब्ज, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याओं का इलाज करते हैं। नाश्ते में इस फूड को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सूजन और एलर्जी को कंट्रोल करने में ये फूड कमाल का है। इसका सेवन करने से पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है। ये विटामिन B12, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे शरीर को पोषण अच्छे से मिलता है।
खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक