कोरोना महामारी के इस दौर में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना बेहद जरूर है। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बीच कई लोगों को तनाव और चिंता का भी सामना करना पड़ा होगा। इसके अलावा डॉक्टर्स और विशेषज्ञ बार-बार इम्युनिटी मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस वायरस का खतरा कमजोर इम्युनिटी वालों को अधिक है। ऐसे में लोग काढ़ा, गर्म पानी और तमाम ऐसी चीज जो इम्युनिटी को मजबूत करती हैं उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर रहे हैं। गुलकंद का सेवन भी इम्युनिटी मजबूत करता है, साथ ही तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट में गुलकंद को जरूर शामिल जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं गुलकंद कैसे इम्युनिटी मजबूत करता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं-
मजबूत इम्युनिटी: गुलकंद में एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप रोजाना 1 से 2 चम्मच गुलकंद का सेवन करेंगे तो इससे आपको बैक्टीरिया और वायरस से इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाएगा।
मानसिक तनाव: गुलकंद तनाव को कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स तंत्रिका तंत्र को शांत रहने में मदद करता है और तनाव दूर करता है। इतना ही नहीं गुलकंद का ठंडा प्रभाव थकान दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है
कब्ज के लिए: गुलकंद में कूलिंग इफेक्ट होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर और मिनरल्स कब्ज, दस्त, एसिडिटी जैसी समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं गुलकंद पाचन से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है और खाने को पचाने में मदद करता है।
आंखों के लिए: एक शोध के अनुसार, गुलकंद का सेवन करने से आंखों में होने वाली सूजन और आंखों के लाल होने की समस्या दूर हो सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा गुलकंद खाने से मोतियाबिंद तक की समस्या दूर हो सकती है।
गुलकंद का सेवन कैसे करें:
– गुलकंद को आप शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
– गुलकंद को दूध में उबालकर पीने से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
– गुलकंद की मिठाई भी फायदेमंद होती है।
– गुलकंद को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है।