शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए फलों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ऐसे ही सेब और अमरूद बहुत आसानी से मार्केट में मिलने वाला फल है, जो दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन इन दोनों का अलग-अलग महत्व है और दोनों की खासियत भी थोड़ी अलग है। आप अपनी पसंद, स्वाद और हेल्थ के आधार पर इन दोनों में किसी भी फल का चयन कर सकते हैं। लुधियाना वेदांश हेल्थ केयर, डॉ. प्रशांत ने अमरूद या सेब दोनों फलों स्वास्थ्य पोषकों के बारे में जानकारी दी है। इसको लेकर उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेब और अमरूद कौन सा फल स्वास्थ्य के लिए अच्छा और फायदेमंद है।
अमरूद और सेब में पोषक तत्वों का अंतर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमरूद अपने असाधारण विटामिन सी तत्व के लिए प्रसिद्ध है। एक अमरूद विटामिन सी की एक दिन की खुराक का 200 प्रतिशत से अधिक प्रदान करता है, जो इसे इम्यूनिटी को बढ़ावा देने, त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने के लिए एक पावरहाउस बनाता है। वहीं, सेब में केवल मामूली मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एक मीडियम साइज के फल में डेली डाइट के अनुसार लगभग 14 प्रतिशत होता है।
- इम्यूनिटी
- त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे
- ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने के लिए प्रभावी
सेब में फाइबर की मात्रा बहुत ही अधिक होती है। एक मीडिया साइज के सेब में लगभग 4 ग्राम आहार फाइबर, विशेष रूप से पेक्टिन होता है। वहीं, अमरूद में भी फाइबर होता है, लेकिन थोड़ा कम ये प्रति फल लगभग 3 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके बावजूद अमरूद घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर प्रदान करता है, जो इसे पाचन स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा बनाता है।
सेब और अमरूद में कितनी कैलोरी
डाइट पर रहने वालों के लिए दोनों फल कैलोरी में कम हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर है। एक मीडियम साइज के सेब में लगभग 95 कैलोरी होती है। एक मीडियम साइज के अमरूद में लगभग 68 कैलोरी होती है। वजन कंट्रोल करने के लिए दोनों ही बेहतरीन हैं, लेकिन अमरूद में कम कैलोरी होती है और यह अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
मैक्रोन्यूट्रिएंट्स के मामले में अमरूद में सेब में अंतर
अमरूद में सेब की तुलना में ज्यादा प्रोटीन (प्रति फल 2.6 ग्राम) होता है, जबकि सेब में 1 ग्राम से भी कम प्रोटीन होता है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत, ऊर्जा और शारीरिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए अमरूद थोड़ा बेहतर विकल्प बन सकता है।
दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर
अमरूद एंटीऑक्सीडेंट के सबसे शक्तिशाली स्रोतों में से एक है, जिसमें लाइकोपीन और क्वेरसेटिन शामिल हैं। ये मुक्त कणों से लड़ने, सूजन को कम करने और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। अंदर से गुलाबी अमरूद में लाइकोपीन की हाई मात्रा प्रोस्टेट और स्तन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है।
वहीं, सेब में भी एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ये क्वेरसेटिन और कैटेचिन जैसे फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, जिनमें सूजनरोधी और हार्ट की हेल्द बनाए रखने वाले गुण होते हैं। सेब के छिलके में अधिकांश एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए बिना छिलके वाले सेब का सेवन करने से लाभ अधिक होता है।
इसके अलावा हेल्दी हार्ट के लिए इन पांच लाल फलों का सेवन करना बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर के साथ ही हार्ट को भी फायदा होता है।