जैसे सेहत के लिए गाय का दूध फायदेमंद होता है, वैसे ही बकरी का दूध भी होता है। यह दूध आपको पोषण देने के साथ-साथ कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से भी राहत पहुंचा सकता है। डेंगू के मरीजों के लिए बकरी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाता है और डेंगू के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा बकरी का दूध सेहत से जुड़ी और भी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं बकरी का दूध कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है-
डेंगू के लिए: डेंगू के मरीजों के लिए बकरी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह डेंगू के कारण होने वाली अन्य समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए डेंगू के मरीजों को बकरी का दूध पीना चाहिए।
हृदय के लिए: बकरी के दूध में मौजूद पोषक तत्व हृदय से जुड़ी हर समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। यह दिल का दौरा, स्ट्रोक और कई प्रकार की कोरोनरी परेशानियों भी से बचा सकता है। बकरी के दूध में फैट की मात्रा बहुत कम होती है जिसके कारण यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है।
स्किन के लिए: स्किन के लिए भी बकरी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन को पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे स्किन स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह पोर्स को भी साफ करता है और मुंहासों और पिंपल्स की समस्या को दूर करता है। इतना ही नहीं बकरी का दूध पीने से स्किन में ग्लो भी आता है।
वजन कम करता है: बकरी के दूध में फैटी एसिड होता है जो शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम कर वसा को बढ़ने से रोकता है। इस वजह से यह शरीर के वजन को कम करने के साथ-साथ मोटापे को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा मांसपेशियों को भी टोन्ड करने के लिए बकरी का दूध फायदेमंद होता है।