आज के समय में अनियमित लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्त चाप का सामान्य तौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं देता, इस कारण इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी खतरनाक समस्या का कारण भी बन सकता है।
बता दें, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होता है। अगर यह 140/90 mmHg या फिर उससे ज्यादा होता है, जो उसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। हाई बीपी को संतुलित करने का सबसे आसान तरीका है सही खानपान। गर्मियों में मिलने वाले कई सारे फल हैं, तो हाइपरटेंशन की इस बीमारी को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह ना सिर्फ बेहद ही पौष्टिक होते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य की भी सही देखभाल करते हैं।
हाई बीपी को संतुलित करने के लिए फ्रूट्स:
-कीवी: हरे रंग का यह फल बेहद ही पौष्टिक होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर्स, विटामिन-सी और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को सुधारकर आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ ही कीवी इम्यूनिटी वूस्टर भी होता है। यह शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाता है और स्वास्थ्य को सुधारता है। इसका रोजाना सेवन करने से ना सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है, बल्कि यह ब्रेन स्ट्रोक, दिल के दौरे और किडनी फेलियर आदि होने से भी रोक सकता है।
-तरबूज: तरबूज में 70 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, खाने में मीठा लगने वाला यह फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में लाभदायक है। इसमें विटामिन सी, ए, पोटेशियम, अमीनो एसिड, लाइकोपीन, सोडियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर, इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
-आम: गर्मियों में मिलने वाला आम फलों का राजा है। यह हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारी को नियंत्रित करने में कारगर है। क्योंकि, इसमें फाइबर और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में आम का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।