How To Control Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। ये एक ऐसी समस्या है जो एक बार हमारे शरीर में बढ़ जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। दरअसल, हमारे शरीर में मौजूद यूरिक एसिड एक ऐसा पदार्थ है, जो हमारे खाने के प्यूरीन के टूटने से बनता है। प्यूरीन कई तरह के फूड्स और ड्रिंक्स में अधिक पाया जाता है, जिससे यूरिक एसिड (Uric Acid Kaise Kam Kare) के बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। ऐसे में हमें अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है।

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से किडनी स्टोन, गठिया (Gout), जोड़ों में दर्द आदि जैसी कई गंभीर दर्दनाक समस्या हो सकती हैं, जो हमें पूरी लाइफ परेशान कर सकती हैं। यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए हमें अपने खाने में कई तरह के बदलाव भी करने पड़ते हैं। यूरिक एसिड के लेवल को कम करने के लिए आप इन 3 फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलों के सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर लिया जाता है। चलिए आपको बताते हैं वह कौन से पांच फल हैं।

यूरिक एसिड कम करेगी चेरी

चेरी हिल स्टेशन जैसे हिमाचल, शिमला और कश्मीर में अधिक देखने को मिलती है। चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अधिक मात्रा में होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं। चेरी में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये एंथोसायनिन हमारे शरीर में सूजन कम करने के साथ ही यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में असरदार होते हैं। चेरी का सेवन ड्रिंक्स, सीधे या किसी भी तरह से किया जा सकता है।

सिट्रस फ्रूट्स (Citrus Fruits)

सिट्रस फ्रूट्स में संतरा, नींबू और किन्नू आदि आते हैं। इन फ्रूट्स में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी हमारे शरीर में न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाता है, बल्कि यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में मददगार होता है।

यह भी पढ़ें:- Uric Acid: यूरिक एसिड के लिए ये 5 सूखे मेवे हैं चमत्कारी, बस ऐसे करना होगा सेवन

सेब से होगा यूरिक एसिड कंट्रोल

सेब खाने से यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। सेब के अंदर मैलिक एसिड होता है, जो हमारे खून में यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करता है। इसके अलावा सेब में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है, जो हमारे पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।