चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम इंसान हर कोई अपनी फिटनेस के बारे में सोचता है। ऐसा ही हमारे देश के नेता भी करते हैं। उनकी जिंदगी काफी व्यस्त होती है। कभी रैली तो कभी कहीं भाषण देने जाना पड़ता है। कई बार तो कड़ी धूप में भी उन्हें घंटों बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में उन्हें अपना ध्यान रखने की जरूरत होती है। नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी सारे अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं और हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं। ये राजनेता अपने खाने में कई चीजें शामिल करते हैं और इनमें से कई ऐसी चीजें होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी खाने में क्या पसंद करते हैं।
नरेंद्र मोदी:
68 साल के नरेंद्र मोदी अपने खाने का बहुत अच्छी तरह ध्यान रखते हैं और अपनी पसंदीदा चीजें खाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी शाम को लाइट गुजराती मील अमूमन खिचड़ी खाते हैं और जब कभी बाहर जाना होता है तो लेमोनेड पीते हैं।नवरात्री के दौरान वह पूरे नौ दिन के फास्ट पर होते हैं जिसमें वह सिर्फ गर्म पानी के साथ नींबू मिलाकर पीते हैं।
राहुल गांधी:
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी खाने के बेहद शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी नाश्ता स्किप करने को बुरा नहीं मानते हैं और मौकों पर रेडी-टू-ईट नूडल्स बनाते हैं। उनको काम की वजह से अधिक घूमना पड़ता है और ऐसे में वह डाइट कोला या फिर नींबू का जूस पीते हैं। राहुल गांधी शाकाहारी और मांसाहारी दोनों खाना पसंद करते हैं। 48 साल के राहुल गांधी को चॉकलेट खाना भी बेहद पसंद है।
अरविंद केजरीवाल:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने साथ अपना लंचबॉक्स रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को अधिक मसालेदार खाना पसंद नहीं है। उन्हें अपने खाने में तेज मिर्च नहीं पसंद है। अरविंद केजरीवाल को सादा खाना पसंद है। वह जूस और फलों का सेवन भी करते हैं लेकिन इनको खाने का कोई फिक्स रूटीन नहीं है। 50 साल के केजरीवाल मूंग दाल के शौकीन हैं और जब वे ट्रैवल करते हैं तो भुने हुए चने और डाइजेस्टिव बिस्कुट पर साथ में रखते हैं।
(और Health News पढ़ें)