Benefits Of Jamun: हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूर स्वस्थ आहार की होती है। आजकल लोग अधिक बीमारी के शिकार होते हैं क्योंकि वह घर के बनें खाने से ज्यादा जंक फूड्स खाना पसंद करते हैं। जंक फूड्स में मौजूद गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणु स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। ऐसे में यदि आप कम मात्रा में जामुन भी खाते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचा सकता है। जामुन में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आपको रोजाना जामुन अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए क्योंकि यह आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
कैंसर:
जामुन में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स की गतिविधि को रोकता है। इसकी पुष्टि 2005 में किए गए एक अध्ययन से हुई है। 2011 में प्रकाशित एक अन्य शोध ने भी पुष्टि की है कि जामुन में एंटी-कैंसर और केमोप्रिवेंटिव गुण होते हैं।
डायबिटीज:
जामुन का उपयोग लंबे समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा में डायबिटीज के इलाज के लिए किया जा रहा है। 2013 के शोध में पता चला कि जामुन में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
दांतों के लिए:
जामुन के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। पत्ते कसैले होते हैं, गले की समस्याओं के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। साथ ही यह मुंह के अल्सर को भी ठीक करने में मदद करते हैं।
हिमोग्लोबिन बढ़ाता है:
जामुन में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है। जामुन में आयरन की मौजूदगी हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरिफाइंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। अनीमिया और पीलिया से पीड़ित लोगों के लिए जामुन फायदेमंद होता है।
(और Health Benefits पढ़ें)