अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं, जिसमें पाचन से जुड़ी समस्या बहुत ही आम है। पाचन क्रिया शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो न केवल खाने को पचाने में मदद करता है, बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में कब्ज (Constipation) की समस्या न केवल असुविधाजनक होती है, बल्कि यह पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालती है। हालांकि, सही खानपान और कुछ फलों का सेवन इसे ठीक करने में मदद कर सकता है। बेरीज, कीवी और अनानास ऐसे ही तीन फल हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने और पेट को साफ रखने में बेहद लाभकारी होते हैं। कब्ज की समस्या से निजात दिलाने के लिए Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर ने बेरीज, कीवी और अनानास के फायदे बताए हैं।

कब्ज के लक्षण

  • मल का कठोर होना
  • मल त्यागने में परेशानी
  • मल त्यागने के दौरान दर्द और तनाव

बेरीज

बेरीज का सेवन करने से स्वास्थ्य के साथ-साथ पाचन तंत्र भी अच्छा होता है।  बेरीज, जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। इनमें घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम करता है और आंतों की सफाई करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये पेट को स्वस्थ रखते हैं। बेरीज को नाश्ते, स्मूदी या फिर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

कीवी

कीवी उन फलों में से एक है, जो कब्ज को तोड़ सकते हैं। कीवी में फाइबर, विटामिन C और एक्टिनिडिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। फाइबर मल त्याग को कंट्रोल करने और कब्ज को रोकने में मदद करता है। यह मल को नरम करके आंतों की गति को बढ़ावा देता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है।

अनानास

अनानास भरपूर मात्रा में ब्रोमेलैन होता है, जो एक एंजाइम है। अनानास का सेवन पाचन प्रक्रिया को आसान बना देता है। ये प्रोटीन को पचाने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके साथ ही ब्रोमेलिन सूजन को कम करके पेट को आराम देता है।

Detox Water: इन 3 मसालों को रात में भिगो दें और सुबह पी लें ये पानी, पेट की सारी गंदगी पीते ही निकल जाएगी बाहर, मोटापा भी होगा कंट्रोल। इस पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।