आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के चलते कई गंभीर बीमारियां लोगों को घेरने लगती हैं। इनमें भी हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, मोटापा जैसा समस्याएं आम हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, साथ ही बाहर की तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन भी अधिक करते हैं, जो एक समय बाद शरीर को बीमरियों को घर बना देती है। ऐसे में लोग दवाओं के सहारे जीने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिस तरह गलत खानपान के चलते बीमारियां आपको अपना शिकार बना लेती हैं, ठिक उसी तरह खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर इन बीमारियों पर काबू भी पाया जा सकता है।
इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही खास चीज के बारे में बता रहे हैं, जो ना केवल आपको गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है, बल्कि ये शरीर को अंदरूनी ताकत देकर इनके खतरे को भी दूर रखती है।
क्या है ये खास चीज?
हम यहां लिंगुड़ा की बात रहे हैं। लिंगुड़ा एक पहाड़ी सब्जी है, जिसे लिंगड़, लुंगुडू और कसरोड के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, सेहत पर लिंगुड़ा के फायदों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सब्जी का नाम दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों की लिस्ट में शुमार है। लिंगुड़ा में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन सी, कार्ब्स, फैट और शरीर के लिए जरूरी कई पोष तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इस सब्जी में कई पावरफुल फैटी एसिड और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं।
इन रोगों पर है असरदार
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लिंगुड़ा का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सब्जी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। वहीं, पोटैशियम आपके ब्लड प्रेशर पर सोडियम के प्रभाव को रोकता है। आसान भाषा में कहें तो पोटैशियम युक्त आहार का सेवन करने से आपका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
हार्ट को रखती है हेल्दी
लिंगुड़ा फाइबर से भरपूर सब्जी है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसकी शरीर में अधिक मात्रा जानलेवा हो सकती है। अधिक मात्रा में होने पर ये खून की नसों में प्लाक की तरह जमने लगता है, जो हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में लिंगुड़ा का सेवन आपको इन जानलेवा बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकता है।
वेट लॉस में मददगार
फाइबर रिच फूड के सेवन से तेजी से वेट लॉस करने में भी मदद मिल सकती है। फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप अधिक कैलोरी इंटेक करने से बच जाते हैं। इस तरह ये सब्जी तेजी से वजन कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। साथ ही लिंगुड़ा में मौजूद प्रोटीन भी फूड क्रेविंग को कम कर तेजी से वजन घटाने में मददगार है।
दूर होती है खून की कमी
लिंगुड़ा में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है। ऐसे में खासकर महिलाओं को इस खास सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूर
लिंगुड़ा की सब्जी खाने से शरीर के इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो सकती है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।