जोड़ों में दर्द कई अन्य समस्या भी होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे-ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटोइड गठिया, गठिया। यह शरीर के किसी भी हिस्‍से में हो सकता है, लेकिन विशेष रूप से यह घुटनों, कंधे और कूल्‍हों को प्रभावित करता है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाते हैं। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ-साथ आप कुछ घरेलू उपचारों की भी मदद ले सकते हैं। इसका आपके घुटने पर किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। जोड़ों के दर्द के लिए मेथा का पानी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मेथी के पानी को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है-

जोड़ों के दर्द के लिए मेथी के पानी के फायदे: मेथी में कैल्शियम और आयरन उच्च मात्रा में मौजूद होता है, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद केरोटीन और विटामिन-सी जोड़ों में होने वाली सूजन को भी कम करता है। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है, जिससे गठिया या अर्थराइटिस जैसी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है।

जोड़ों के दर्द के लिए मेथी का पानी कैसे पिएं: 1 चम्मच मेथी के बीज को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे छान लें और पानी निकाल दें और मेथी के बीजों को अच्छे से चबाकर खाएं। मेथी का पानी भी साथ में पिएं।

जोड़ों के दर्द को कम करने के अन्य उपाय:

– जोड़ों के दर्द के लिए सेंधा नमक भी फायदेमंद होता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करता है।

– जोड़ों के दर्द के लिए एक्सरसाइज करना भी बेहद फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज ना करने से इंसान शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रहता है जिसके कारण वह कई अन्य बीमारियों के चपेट में भी आने लगता है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें।

– एक गि‍लास पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में फायदा मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं।