आंखें हमारी बॉडी का उतना ही महत्वपूर्ण अंग हैं जितना कि दिल, किडनी या फेफड़े। आंखें केवल देखने के लिए ही नहीं हैं, बल्कि ये हमारी जीवन की गुणवत्ता और सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आंखों की मदद से हम पढ़ाई, कामकाज, रोजगार और रोजमर्रा की गतिविधियां करते हैं। इसके अलावा, आंखों के जरिए हम दुनिया की रंगीनियों, प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों के भावनाओं को महसूस कर पाते हैं।

हेल्दी आंखें हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी हैं। खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल और गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल 30 साल की कम उम्र में ही आंखों की दूर और पास की रोशनी को कम कर रहा है। आंखें कमजोर होने पर आंखों से धुंधला दिखाई देता है, सिरदर्द, आंखों में थकान, नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। आंखों को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित नेत्र व्यायाम और स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करना जरूरी है। आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आंखों की एक्सरसाइज भी बेहद मायने रखती है।

आयुर्वेद और योग में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ खास व्यायाम और उपचार बताए गए हैं जिन्हें रोज करने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कुछ व्यायाम किए जाएं तो आसानी से कम होती आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। हर रोज ये व्यायाम करने से आंखों का चश्मा हट सकता है,दूर से लेकर पास तक की नजर में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाएं।

इस तरह आंखों पर मारें पानी के छींटे

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह उठकर कुछ सरल अभ्यास करें। सबसे पहले सुबह उठते ही मुंह में पानी भरकर आंखों पर पानी की हलकी छींटे डालें। आंखों में पानी डालने की ये प्रक्रिया आपकी आंखों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज है जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाती है।  यह एक्सरसाइज बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए फायदेमंद है। पानी की यह प्रक्रिया आंखों को साफ करती है और चश्मे की जरूरत को कम करने में मदद कर सकती है।

आंवला या त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

अगर आप आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन एक गिलास पानी में मिलाकर करें। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होगा। त्रिफला चूर्ण न सिर्फ आंखों को हेल्दी बनाएगा बल्कि आपका पाचन भी ठीक करेगा।

सूर्य नमस्कार करें

आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो सुबह सूर्य नमस्कार करें। इस अभ्यास को नियमित रूप से करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है, मानसिक शांति मिलती है और एनर्जी बूस्ट होती है। सूर्य नमस्कार करने से आंखों में रक्त संचार  बढ़ता है और दृष्टि में सुधार होता है।

हाथों से दें आंखों को गर्मी

सबसे पहले बिस्तर पर लेटे-लेटे शरीर को हल्का हिलाएं, लगभग 2-3 मिनट तक। इसके बाद सीधे बैठकर हाथों को रगड़कर हाथों में गर्मी पैदा करें और हथेलियों को आंखों पर रखें। आंखें बंद रखें और हाथों की गर्मी को आंखों में महसूस करें। यह प्रक्रिया आंखों को आराम देती है, आंखों के रक्त संचार को बढ़ाती है और आंखों की रोशनी में इजाफा करती है।

क्या रोजाना कच्चा प्याज खाने से डायबिटीज की दवा का डोज़ कम हो सकता है? एक्सपर्ट से पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।