77 साल के अमिताभ बच्चन आज भी बिल्कुल फिट हैं। अमिताभ बॉलीवुड को वो सितारे हैं, जिन्होंने इतनी उम्र में भी खुद को बिल्कुल फिट रखा है। इस उम्र में लोग आराम करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन आज भी 16 घंटा काम करते हैं। वह बेहद सक्रिय हैं। इस उम्र में भी वह काम करना बंद नहीं किए हैं। फिल्मों से लेकर एड फिल्म तक में काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस और हेल्थ का पूरा ध्यान रखते हैं। एक्सरसाइज से लेकर डाइट तक, अमिताभ हर किसी चीज़ का खास ध्यान रखते हैं। आइए जानते हैं फिट रखने के लिए अमिताभ बच्चन क्या करते हैं-
चॉकलेट और पेस्ट्री से रखते हैं खुद को दूर: हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन चॉकलेट और पेस्ट्री नहीं खाते हैं। इन चीजों में बहुत अधिक मात्रा में फैट और कैलोरीज मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें कई फ्लेवर का भी इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
एक्सरसाइज करते हैं: अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस को लेकर काफी अधिक सक्रिय रहते हैं। वह रोजाना वर्कआउट करते हैं। फेमस फिटनेस ट्रेनर और डायटीशियन वृंदा मेहता उनकी नियमित वर्कआउट में मदद करती हैं। अमिताभ रोजाना योगासन भी करते हैं। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
चॉय-कॉफी नहीं पीते हैं: अमिताभ बच्चन चाय और कॉफी बिल्कुल भी नहीं पीते हैं। बता दें कि वह पहले कॉफी पीते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने छोड़ दिया। कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है जिसके कारण वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नॉन-वेज नहीं खाते हैं: हालांकि अमिताभ बच्चन पहले नॉन-वेट खाते थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने शाकाहारी खाना शुरू कर दिया है। उन्होंने नॉन-वेज पूरी तरह छोड़ दिया है। शाकाहारी फूड्स में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
इस तरह डाइट फलो करते हैं: बता दें कि अमिताभ जंक फूड और फ्राईड चीजों से परहेज करते हैं। सुबह उठकर वे दो गिलास पानी पीते हैं और 15 मिलिलीटर आंवले का रस लेते हैं। रात को सोने से पहले वे दूध जरूर पीते हैं। उनकी डाइट में ग्रीन टी विशेष तौर पर होती है।
