हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। ऐसे ही कई पौधों और पत्तियों का उपयोग औषधीय जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है। हमारे शरीर में बीमारियों का प्रवेश रहन-सहन और खानपान में होने वाले बदलावों के कारण होती हैं। कई ऐसे समस्याएं होती हैं, जिनमें प्राकृतिक और आयुर्वेदिक दवाएं एलोपैथिक दवाओं से बेहतर काम करती हैं। ऐसे ही स्वास्थ्य लाभ के लिए एल्डरबेरी यानी बड़बेरी का पौधा बहुत ही फायदेमंद होता है। एल्डरबेरी दुनिया के कई हिस्सों में पाए जाते हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक, बड़बेरी का जूस पीने से 3 बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। बड़बेरी के जूस के नियमित सेवन से ब्लड शुगर के संतुलन में सुधार होता है। इससे वसा ऑक्सीकरण बढ़ जाता है। आंत में गट मैक्रोबायोटा एक बड़ा वातावरण बनाता है। चलिए आपको बताते हैं बड़बेरी का जूस के क्या फायदे होते हैं।
बड़बेरी जूस के फायदे
- बड़बेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी होता है। यह कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
- बड़बेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जैसे फेनोलिक यौगिक एंटीवायरल माने जाते हैं।
- बड़बेरी में मौजूद विटामिन ए, बी और सी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं और सूजन को कम करते हैं।
- बड़बेरी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।
- बड़बेरी का जूस सामान्य सर्दी के इलाज में भी मदद कर सकता है।
आंतें साफ रहेंगी
बड़बेरी का जूस पीने से आंतें साफ रहेंगी। यह आपके पाचन को बेहतर बनाता है। बड़बेरी का जूस वसा ऑक्सीकरण को तेज करता है। इसका मतलब यह है कि शरीर में बनने वाली चर्बी तेजी से ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। इसके साथ ही यह शुगर को भी नियंत्रित करता है।
न्यूट्रिएंट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एक अध्ययन में जिन लोगों ने 355 ग्राम बड़बेरी का जूस पिया, उनके ब्लड शुगर के स्तर में 24 प्रतिशत की कमी आई। लेकिन इंसुलिन प्रतिरोध भी 10 प्रतिशत कम हो गया। इसके अलावा फैट ऑक्सीडेशन 27 फीसदी बढ़ गया। ऐसे में बड़बेरी का जूस पीने से एक साथ 3 बीमारियां ठीक हो सकती हैं।
वजन घटाने में मददगार
रिसर्च के मुताबिक, नियमित रूप से बड़बेरी के जूस का सेवन से आंत माइक्रोबायोटा में सुधार होता है। गट माइक्रोबायोटा का मतलब है कि यह आंतों में रहने वाले विभिन्न प्रकार के अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। अगर आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या अच्छी है तो पाचन तंत्र बहुत मजबूत होता है। एक हफ्ते तक बड़बेरी का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
इस जूस को पीने के फायदे जानने के लिए 18 अधिक वजन वाले लोगों पर एक अध्ययन किया गया। उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली। अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने एक ग्रुप को दिन में दो बार जूस पीने को दिया और उनसे वसा यानी फैट को 40 प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा। इसका नतीजा चौंकाने वाला था।