फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हालांकि, सभी फलों को हर मौसम में नहीं खाया जाता सकता, क्योंकि इनके सेवन से कई बार फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। क्योंकि, हर मौसम के हिसाब से फल आते हैं और मौसम के अनुरूप ही चीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, कुछ ऐसे फल भी हैं जो साल भर खाए जा सकते हैं और इनके सेवन से सेहत को कई फायदे के साथ-साथ बीमारियों से बचाव भी होता है। गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल की न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा ने पांच ऐसे फल बताए हैं, जिन्हें किसी भी मौसम और सुबह-सुबह खाली पेट खाया जा सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट दीप्ति खटूजा के मुताबिक, फलों का सेवन सेहत को फायदा ही पहुंचाता है, लेकिन कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो खाली पेट खाने पर ज्यादा लाभकारी साबित हो सकते हैं। ये फल न केवल पाचन को मजबूत करते हैं, बल्कि हार्ट, लिवर, स्किन और दिमाग को भी हेल्दी बनाते हैं। दरअसल, दिन की शुरुआत पोषक तत्वों से भरपूर फलों से करने से शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहता है और बीमारी से मुक्त रहता है।
पपीता
रोज सुबह पपीता खाने से आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है। पपीता एंजाइम पपेन से भरपूर होता है। इसके अलावा पपीते में विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट भी अच्छी मात्रा में होता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से आंतों की सफाई होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। पपीते का रोज सेवन करने से लिवर, पेट और त्वचा को फायदा मिलता है।
सेब
सेब का सेवन शरीर के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करने में लाभकारी होता है। हर दिन एक सेब खाने से डॉक्टर से छुट्टी मिल सकती है। सेब फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होता है। रोज सुबह खाली पेट सेब खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है और पेट की सफाई होती है। इसके अलावा ब्लड शुगर के मरीजों के लिए भी सेब बहुत अच्छा होता है। सेब के सेवन से हार्ट की हेल्थ और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
केला
केला एक लोकप्रिय फल है, जो पूरे विश्व में खाया जाता है। यह पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी6 का एक अच्छा स्रोत है। केले का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। केले का सेवन करने से पाचन में सुधार और हार्ट की हेल्थ अच्छी होती है। इसके साथ ही केला एनर्जी का पावरहाउस होता है। केला पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। यह पेट में एसिडिटी को भी कम करता है।
अनार
खाली पेट अनार खाने के कई फायदे होते हैं। अनार को खून बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। खाली पेट अनार खाने से एनर्जी बढ़ती है, त्वचा को फायदा मिलता है, सूजन कम होने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ और पाचन तंत्र बूस्ट होता है। अनार में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स भरपूर होते हैं। खाली पेट अनार खाने से खून साफ होता है, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
कीवी
कीवी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। खाली पेट कीवी खाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और शरीर में फ्री रेडिकल्स का डिटॉक्स होता है। कीवी में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। कीवी को डाइजेशन बूस्टर भी कहा जाता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।