Stomach Worms: उल्टा-सीधा खाने से अक्सर पेट में दर्द और कई बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा पेट में कीड़े पड़ने का खतरा अधिक रहता है। पेट में कीड़े पड़ने से कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, छोटे बच्चों में पेट के कीड़ों (Pet Ke Kide) की समस्या अधिक होती है। जिसके चलते बच्चे जल्दी और अधिक बीमार हो जाते हैं। अगर, आप या आपके घर में किसी बच्चे के पेट में कीड़ों की समस्या हो रही है तो नीचे दिए गए कुछ पत्तों का सेवन उनके लिए अच्छा हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन से पत्ते हैं और उनके क्या फायदे हैं।

अंगूर के पत्ते

पेट में कीड़ों से बचाव के लिए अगर बच्चों को सुबह-शाम अंगूर के पत्ते खिलाए जाएं, तो उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी और बच्चों की सेहत को भी फायदा होगा। इसे खिलाने से बच्चों के पेट के कीड़े बिना किसी दवा के आसानी से निकल जाते हैं और बच्चों को भविष्य में ऐसी बीमारी होने से बचाव होता है, क्योंकि इसमें उच्च एंटीऑक्सीडेंट स्तर होते हैं। विटामिन सी एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो पेट के कीड़ों को मार सकता है और संक्रमण को रोक सकता है।

बेल के पत्ते

बेल के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण हैं। यह पत्ता घरेलू उपचार के लिए भी लोकप्रिय है। छोटे बच्चों में पेट में कीड़े होना एक बहुत ही आम समस्या है, खासकर जब इम्यूनिटी कमजोर हो। पेट में कीड़े होने से बच्चों को कमजोरी, पेट दर्द और भूख न लगना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। बेल के पत्ते इस समस्या को आसानी से हल कर देते हैं। रोजाना सुबह-शाम बेल की पत्तियां खाने से पेट के कीड़े आसानी से निकल जाते हैं और भविष्य में ऐसी समस्या होने की संभावना भी कम हो जाती है।

बेल के पत्ते को आयुर्वेद में एक अहम जड़ी-बूटी माना जाता है। बेल के पत्तों में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन A, C, B1, और B6 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। बेल के पत्तों के कई फायदे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे रोजाना लेने से न केवल बच्चों के पेट से कीड़े निकल जाते हैं, बल्कि भविष्य में इस समस्या की संभावना भी कम हो जाती है। बेल के पत्तों का यह पारंपरिक घरेलू उपचार पहाड़ों में पीढ़ियों से किया जाता रहा है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है। पेट में कीड़ों की समस्या को प्रभावी ढंग से दूर करता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।