सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पुराने दर्द और हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। हमारे शरीर में कैल्शियम का उपयोग बहुत ही जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी के कारण ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहे कितनी भी मेहनत कर लें, लेकिन हड्डियां जल्दी टूट जाती हैं।

शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। अगर हड्डियों को पर्याप्त कैल्शियम न मिले तो कई समस्याएं होना तय है। शरीर कोई भी काम करने में सहयोग नहीं करता है। कैल्शियम के सेवन से न सिर्फ शरीर, बल्कि हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने और किसी भी समस्या से बचने के लिए इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

अंजीर

अंजीर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर है। रोजाना एक अंजीर खाने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है। अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसे रात भर भिगोकर सुबह खाना सबसे अच्छा रहता है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी अंजीर फायदेमंद होती है।

संतरा

संतरा खाने से कैल्शियम की कमी नहीं होती है। संतरे में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन सी मौजूद होने के कारण कैल्शियम आसानी से अवशोषित हो जाता है। संतरा खाने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

बादाम

बादाम खाने से सिर्फ प्रोटीन और फाइबर ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। कैल्शियम के सेवन से कई तरह की समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है। इसमें कैल्शियम भी होता है। बादाम को रात भर भिगोकर सुबह खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए शलजम का सेवन किया जा सकता है। शलजम में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित करता है।