fruits that flush toxins and keep stomach light: हमारी खाने-पीने की आदतें इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि हम अपनी डेली लाइफ में जो भी खाना खाते हैं वो ऑयली,मसालेदार होता है जो न सिर्फ हमारा वजन बढ़ाता है बल्कि हमारे पाचन को भी बिगाड़ देता है। ऑयली,मसालेदार और प्रोसेस फूड का लगातार रोज सेवन करने से पाचन धीमा पड़ने लगता है और पेट में खाना ठीक से पचता नहीं है बल्कि सड़ने लगता है। हमारी बॉडी का टॉक्सिन को बाहर निकालने का अपना खास तरीका होता है, लेकिन अगर खराब डाइट का सेवन किया जाए तो हमारी बॉडी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती।

बॉडी से टॉक्सिन मल और मूत्र के जरिए बाहर निकलते हैं, अगर कब्ज बढ़ जाए तो ये टॉक्सिन बॉडी में जमा होने लगते हैं और बॉडी को बीमार बनाते हैं।  पाचन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में फाइबर रिच फूड्स और पानी से भरपूर फूड का सेवन करना जरूरी है।

हेल्थलाइन के मुताबिक कुछ फल ऐसे हैं जो हमारे पाचन के लिए अमृत हैं। कुछ फल नेचुरल तरीके से बॉडी में जमा अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं और पाचन में सुधार करते हैं। इन फलों का सेवन करने से कब्ज दूर होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज होता है। इन फलों का सेवन करने से बॉडी को नेचुरल तरीके से पानी, फाइबर और एंजाइम मिलते हैं जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इन फलों का सेवन करने से पेट हल्का होता है और कब्ज का इलाज होता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फ्रूट हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं और बॉडी को हेल्दी रखते हैं। इन फलों का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है।  

पपीता खाएं

पपीता एक ऐसा फल है जो खाने में नर्म, मीठा और पानी से भरपूर होता है। इस फल में पपेन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन को धीमा होने से बचाता है। फाइबर से भरपूर ये फल आंतों की गति को दुरुस्त करता है और बॉडी में जरूरी विटामिन की कमी को पूरा करता है। ये फल विटामिन C और विटामिन A से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता हैं। सुबह एक छोटी कटोरी पपीता का सेवन करने से पेट शांत रहता है और कब्ज का इलाज होता है।

तरबूज खाएं

तरबूज पानी से भरपूर फूड है जो शरीर को ठंडक देता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इसका सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। जब शरीर भारी महसूस हो रहा हो तो आप ठंडा तरबूज खाएं तुरंत राहत मिलेगी। इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

सेब खाएं

सेब फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। घुलनशील फाइबर ‘पेक्टिन’ पाचन तंत्र में अपशिष्ट को बांधकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। यह आंत में गुड बैक्टीरिया को भी पोषण देता है, जिससे फल खाने के काफी देर बाद तक पाचन ठीक बना रहता है। सेब को उसके छिलके समेत खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

अनानास खाएं

खट्टा-मीठा अनानास एक ऐसा फल है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और पाचन को ठीक करता है। इसमें पाया जाने वाला एंजाइम ब्रोमेलिन प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन पर दबाव कम होता है और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। रात के खाने के बाद कुछ टुकड़े खाना पेट को हल्का और आरामदायक बना सकता है।

संतरे खाएं

संतरा एक ऐसा फल है जिसमें केवल विटामिन C ही नहीं होता बल्कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो पाचन के लिए अमृत है। ये पेट के लिए हल्के होते हैं, क्योंकि फाइबर शरीर को साफ करने में अहम भूमिका निभाता है। ये बॉडी को तुरंत तरोताजा करता हैं और पाचन को सक्रिय बनाए रखता हैं, जिससे ये रोज़मर्रा की डिटॉक्स के लिए एक नेचुरल विकल्प बन जाता हैं।

बीमारियों का इंवीटेशन कार्ड है पेट की चर्बी, इन 5 बदलाव से करें भद्दी दिखने वाली तोंद का इलाज, डॉक्टर ने बताया है ये नुस्खा। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।