ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। ये कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से हमें बचाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को एक्टिव और तरोताजा रखते हैं। भारत में अलग-अलग तरीके के ड्राई फ्रूट्स को काफी पसंद किया जाता है। इनमें से एक ऐसा ही ड्राई फ्रूट है- खजूर। खजूर पाम ट्री पर उगती है जिसे वेस्ट एशियन हेरिटेज में ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में शामिल किया गया है।
खजूर में कई प्रकार के विटामिन और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। 100 ग्राम खजूर में शामिल न्यूट्रिएंट्स की बात करें तो इसमें 282 कैलोरीज होती हैं। इसमें प्रोटीन 5.1g, फैट 0.4 g, सोडियम 2 mg, पोटैशियम 656 mg, कार्बोहाइड्रेट 75 g, एंटीऑक्सीडेंट 80400 माइक्रोमोल होते हैं। ये आंकड़े कई बार खजूर की क्वालिटी के अनुसार अलग भी हो सकते हैं। साथ ही स्टडी में सामने आया है कि खजूर का सेवन नाश्ते के समय करने से सबसे ज्यादा फायदा होता है क्योंकि ये सभी न्यूट्रीशन सारा दिन हमारी बॉडी में मौजूद रहते हैं।
कैंसर का खतरा कम: स्टीज पर निगाह मारें तो सामने आता है कि खजूर में डी-ग्लूकन अच्छी-खासी मात्रा में होता है जो एंटी-ट्यूमर एक्टीविटी को बढ़ावा देता है। साथ ही इसमें कैंसर होने वाली गतिविधियों को रोकने वाले न्यूट्रीशन भी होते हैं। ऐसे में रोज़ाना खजूर का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
डायबिटीज का खतरा: दुनियाभर में डायबिटीज एक कॉमन बीमारी बन गई है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बाजार में बहुत सारी दवाईयां भी मौजूद हैं। खजूर का रोज़ाना सेवन करने से डायबिटीज का खतरा भी काफी कम हो जाता है क्योंकि इससे शरीर में ज्यादा इंसुलिन बनता है और इससे खून में कम ग्लूकोज मिलता है। अगर ऐसा रोज़ाना होता है तो ब्लड शुगर का खतरा खुद ही काफी कम हो जाता है।
किडनी को सुरक्षित रखने में मददगार: खजूर में कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो किडनी को मुश्किल परिस्थितियों में भी स्वस्थ रखता है। खजूर रोज़ाना सेवन करने से प्लाज्मा और क्रिएटिनिन को काफी नियंत्रित रखता है। जिससे किडनी सुरक्षित और हमेशा स्वस्थ रहती है।