हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का ख्याल रखना बहुत ही आवश्यक है, जिसकी शुरुआत सुबह से ही हो जाती है। स्वस्थ रहने के लिए सुबह कुछ अच्छी आदतें अपनाने की जरूरत है, क्योंकि अनहेल्दी शरीर से व्यक्ति के बीमार होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसकी मदद से शरीर को भोजन से पर्याप्त पोषण मिलता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर इसका कार्य कमजोर होता है, तो लिवर से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें फैटी लिवर बहुत ही आम है। ऐसे में दिन की शुरुआत अच्छे और हेल्दी तरीके से होनी चाहिए, लेकिन कई लोग सुबह-सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में ये सवाल भी अकसर आता रहता है कि सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है या नहीं।
दरअसल, भारत में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग दिन में ना जाने कितनी बार चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह चाय पीने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। चाय में कैफीन और ट्रेनिंग मौजूद होता है, जो पेट में एसिडिटी अपच जैसी समस्या पैदा करती है। इसके साथ ही ये लिवर पर भी असर डाल सकती है।
विशेषज्ञों का क्या कहना है?
न्यूरोलॉजिस्ट एंड माइंड एक्सपर्ट डॉ. चंद्रिल चुघ के मुताबिक, सुबह के समय जो चाय हम पीते हैं वह कितनी हानिकारक है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह चाय पीने से लिवर पर गंभीर असर पड़ता है और उसकी कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह खाली पेट चाय पीने से फैटी लिवर रोग विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, चाय पीने का सही वक्त सुबह उठने के दो घंटे बाद या फिर ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे के बाद है। ऐसा करने से चाय का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है और शरीर को चाय के फायदे भी भरपूर मिलेंगे।
सुबह चाय पीना क्यों हानिकारक है?
दरअसल, हम जो चाय रोजाना पीते हैं, उसमें टैनिन भरपूर मात्रा में होता है। इसे पीने से न केवल आंतों का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। चाय में मौजूद टैनिन का लिवर पर इतना बुरा प्रभाव पड़ता है कि इससे सूजन हो सकती है। खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह के समय बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड खाने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। सफेद चीनी या चीनी आधारित स्नैक्स भी यकृत रोग का कारण बन सकते हैं। पैकेज्ड जूस पीना भी हानिकारक माना जाता है तथा यह लीवर के कार्य के लिए हानिकारक है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।