How to drink water: पृथ्वी पर हर जीवित चीज के लिए पानी बहुत बुनियादी जरूरत है। आपने कई बार यह सुना होगा, ‘प्रति दिन 8-10 गिलास पानी पीना’ आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक होता है। लेकिन फिर भी, हम इस बात से अवगत नहीं हैं कि आखिर पानी पीने का सही समय क्या है। इसमें कोई शक नहीं, पानी लाइफसेवर हेल्दी ड्रिंक है, लेकिन पीने के पानी का समय आपके स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसे आपको जानना चाहिए। हम सभी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जिम में बहुत समय और पैसा खर्च करते हैं और हेल्दी डाइट भी फॉलो करते हैं। लेकिन सही समय पर पानी पीना ज्यादा जरूरी होता है।
उठने के बाद:
उठने के बाद पानी पीने से शरीर के सारे टॉक्सिंस फ्लशआउट हो जाते हैं। यह आपकी पाचन और यूरिनरी ट्रैक्ट को बेहतर करते हैं। साथ ही आपके शरीर को हाईड्रेटेड रखने में भी मदद करते हैं।
वर्कआउट करने के बाद और पहले:
वर्कआउट करने से पहले और बाद में आपको पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि वर्कआउट के दौरान अधिक पसीना होता है जिसके कारण शरीर डिहाईड्रेटेड हो जाता है। यह आपको एनर्जी भी देता है।
खाना खाने के आधे घंटे के बाद:
खाने के आधे घंटे बाद पानी पीने से आप खाने को आसानी से पचा पाते हैं। साथ ही आपके पाचन को भी बेहतर करने में आपकी मदद करता है।
नहाने से पहले:
क्या आपको पता है नहाने से पहले पानी पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? हां, ऐसा वास्तव में होता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को इस रूटीन को फॉलो करना चाहिए ताकि हार्ट रेट सही रहे। नहाने से पहले पानी पीने से शरीर का तापमान रेगुलेट होता है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है।
सोने से पहले:
सोने से पहले पानी पीने से आपके शरीर में फ्लूइड बना रहता है। लेकिन यदि आपको हार्ट या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको यह अवॉयड करने की जरूरत है क्योंकि पानी आपकी किडनी पर दबाव डालता है और उसे कमजोर बनाता है।
(और Health News पढ़ें)

