सुबह-सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग सुबह ठंडा पानी पीते हैं तो कुछ लोग सुबह गर्म पानी पीते हैं। वैसे ठंडे और गर्म पानी का चुनाव शरीर की स्थिति को ध्यान में रखकर भी करना जरूरी है। सावन के मौसम में और सर्द मौसम में सुबह-सुबह गर्म पानी का सेवन करना बेहद उपयोगी है। खाली पेट गुनगुना पानी पीना या तेज गर्म पानी पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह-सुबह उठते ही आप एक गिलास गर्म पानी पिएं। रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। गर्म पानी का सेवन करने से बॉडी के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है और स्किन हेल्दी रहती है। सेहत के लिए अमृत है सुबह गर्म पानी का सेवन।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करने से कफ और वायु दोष का इलाज होगा। अगर आपको गले में खराश रहती है, गले में बलगम परेशान करता है तो आप रोज सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गर्म पानी का सेवन चाय की तरह करें। ये पानी आपकी बॉडी की बीमारियों का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि गर्म पानी पीने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

गर्म पानी थायराइड का करता है इलाज

रोज गर्म पानी का सेवन करने से थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे थायराइड ग्रंथि बेहतर ढंग से काम करती है। गर्म पानी का सेवन सुबह खाली पेट करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके नियमित सेवन से हॉर्मोन संतुलन बना रहता है, जो थायराइड के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह तनाव को भी कम करता है।

पेट होता है साफ

गर्म पानी पीने से पेट साफ रखने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और आंतों की सफाई करता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे पेट हल्का महसूस होता है और गैस या अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

गले के बलगम से मिलती है निजात

आयुर्वेद के मुताबिक गले के बलगम से निजात पाने के लिए गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी का सेवन  कफ दोष को शांत करता है और श्वसन तंत्र को साफ करता है। गर्म पानी पीने के साथ ही उससे गरारे करने से भी बलगम ढीला होकर बाहर निकलता है। गर्म पानी का सेवन गले को राहत देता हैं।

गठिया के दर्द का होता है इलाज

गर्म पानी से आर्थराइटिस या गठिया का इलाज करने में मदद मिलती है। यह जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी गर्म पानी को वात दोष शांत करने वाला माना गया है, जो आर्थराइटिस की मुख्य वजह होता है। नियमित रूप से इसका उपयोग जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने में मदद करता है।

साइलेंट किलर है Fatty Liver डिजीज, लिवर पर चर्बी जमा होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी। आप भी फैटी लिवर होने पर बॉडी में दिखने वाले लक्षणों को समझना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।