आम एक ऐसा फल है जिसका इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है। गर्मी में जितने फल आते हैं उसमें सबसे पसंदीदा फल आम ही है। आम की हमारे देश में बेनपनाह वैरायटी है जैसे हापुस, अल्फ़ान्सो, लंगड़ा, चौसा, केसर, बंगलपल्ली, सिंदूरी,तोतापुरी,फजली,नीलगुंडा और नीलगुंडा समेत कई किस्मे हैं जिनका सेवन लोग चाव से करते हैं। आम बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट फल है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E,फोलेट,पोटैशियम,मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आयुर्वेद में आम को “ऋतुफल” यानी मौसम के अनुसार फल माना जाता है। यह फल बलवर्धक, वीर्यवर्धक और रसायन माना गया है। आयुर्वेद के मुताबिक पका हुआ आम वात, पित्त, कफ में संतुलन बनाता है। ये पाचन को दुरुस्त करता है और बॉडी को पोषण देता है।

आम का सेवन अगर दूसरे फूड के साथ किया जाए तो ये फल बेरी बन जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ फूड आम के साथ खाने से वो विरुद्ध असर करते हैं। आम के विरुद्ध आहार का सेवन करने से बॉडी में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि आम के साथ किन फूड्स का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

आम के साथ दूध का सेवन नहीं करें

आयुर्वेद में आम के साथ दूध का सेवन विरूद्ध आहार माना जाता है। गर्मी में मैंगो शेक सबसे पसंदीदा और पेट को भरने वाला ड्रिंक है जिसका सेवन हम लोग अक्सर सुबह के नाश्ते में करते हैं। मैंगो शेक दूध के साथ मिक्स करके बनाया जाता है, आयुर्वेद जिसका विरोध करता है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप आम को दूध के साथ मिक्स करके उसका सेवन करेंगे तो आपका पाचन खराब हो जाएगा। इसका सेवन करने से एसिडिटी, पेट में गैस, डायरिया और ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है। अगर आपको आम के पूरे फायदे लेना है तो आम के साथ दुध का सेवन बिल्कुल नहीं करें।

आम के साथ खट्टे फलों को नहीं खाएं

अक्सर हम लोग आम का सेवन दूसरे खट्टे फलों के साथ चाट बनाकर करते हैं। आम और खट्टे फलों का सेवन एक साथ करना सेहत के लिए जहर साबित होता है। आम का सेवन संतरा,नींबू और मौसमी जैसे फलों के साथ करने से इसकी प्रकृति विपरीत हो जाती है। आम और खट्टे फल विरुद्ध आहार बन जाते हैं। दोनों प्रकार के फलों में ताजगी देने वाले एसिड होते हैं, जो पेट में ज्यादा एसिड पैदा कर सकते हैं। आम और खट्टे फलों का सेवन एक साथ करने से पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से परहेज करें।

आम के साथ पानी नहीं पिएं

अक्सर लोग आम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। आम के साथ पानी का सेवन करने से आपका पाचन बिगड़ सकता है। आम में नेचुरल शुगर  और फाइबर होता है जो पेट में गर्माहट पैदा करता है। अगर आम खाने के बाद ठंडा पानी पिया जाए तो यह गर्मी और ठंड के टकराव से पाचन प्रणाली पर असर डाल सकता है। आम खाने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं पिएं।

भिंडी के साथ कभी नहीं खाएं ये 3 लिक्विड फूड, ये चमत्कारी सब्जी बन जाएगी ज़हर, डॉक्टर ने बताया कारण।पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।