हमारे हाथ कई जगहों को छूते हैं। हम रोजाना अनगिनत चीजों को छूते हैं। जिसके चलते हमारे हाथों पर लाखों बैक्टीरिया, कीटाणु और गंदगी जमा होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में हमें शरीर के कुछ हिस्सों को बेवजह छूने से बचना चाहिए। इससे संक्रमण फैलने से रोकने और स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी। ये बैक्टीरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर संक्रमण पैदा कर सकते हैं। हम दिनभर अनजाने में कई बार अपने शरीर को छूते हैं जैसे चेहरा, नाक, आंखें, कान या मुंह आदि, लेकिन क्या आपको पता है ये आदत गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। इस आदत पर ध्यान नहीं दिया गया तो अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है।

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद, रेजिडेंट डॉक्टर, डॉ. मनीष जैन ने बताया कि शरीर के कुछ खास अंगों को बार-बार छूने से बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे हानिकारक तत्व आसानी से शरीर के भीतर पहुंच सकते हैं। इससे न सिर्फ संक्रमण का खतरा बढ़ता है, बल्कि अस्पताल में भर्ती होने जैसी गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं शरीर के वो 5 हिस्से जिन्हें बार-बार छूना बीमार कर सकता है।

चेहरा

हमारा चेहरा बहुत संवेदनशील होता है। हाथों पर जमी गंदगी और कीटाणु हमारे चेहरे के रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं और मुंहासे, त्वचा की एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। बार-बार चेहरे को छूने से हाथों के कीटाणु आंखों, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे आंखों में एलर्जी और सर्दी-ज़ुकाम जैसे संक्रमण हो सकते हैं। हमें अपना चेहरा केवल चेहरा धोते समय, नहाते समय या त्वचा की देखभाल के उत्पाद लगाते समय ही छूना चाहिए। हमें अन्य समय में अपने चेहरे को अनावश्यक रूप से नहीं छूना चाहिए।

कान

कुछ लोग खुजली के कारण अपने कान खुजाते रहते हैं। एक समय ऐसा भी आता है कि उन्हें इसकी आदत भी पड़ जाती है। कान की नलिका बहुत नाज़ुक होती है। कान में उंगलियां डालने, पिन, हेयरपिन जैसी नुकीली चीजें डालने या नाखूनों से खरोंचने से कान की अंदरूनी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इससे कान में संक्रमण, दर्द और खुजली हो सकती है। कुछ मामलों में सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आप महीने में एक बार रुई से अपने कान साफ कर सकते हैं। और वह भी सावधानी से।

आंखें

आंखें शरीर का एक संवेदनशील और नाज़ुक अंग हैं। बार-बार हाथों से आंखों को रगड़ने या छूने से हाथों पर मौजूद कीटाणु आसानी से आंखों में प्रवेश कर सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। अगर धूल या कोई अन्य वस्तु आंखों में चली जाए, तो उन्हें साफ पानी से धोना चाहिए। आंखों को जोर से रगड़ने और दबाने से रेटिना को गंभीर नुकसान हो सकता है।

मुंह

हमारा मुंह एक ऐसी जगह है, जहां कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं, लेकिन ये बैक्टीरिया ज्यादातर हानिरहित होते हैं। लेकिन हाथों से बैक्टीरिया मुंह के जरिए हमारे मुंह में पहुंचने से संक्रमण हो सकता है। खासकर आंतों में संक्रमण। सर्दी-ज़ुकाम और खांसी के दौरान मुंह छूने से दूसरे कीटाणु फैल सकते हैं। इसलिए अपने हाथ अच्छी तरह धोने के बाद ही मुंह छूना चाहिए। नाक में उंगलियां डालने और नाक साफ करने जैसी गतिविधियों से भी बचना चाहिए।

पंजा

नाखून और नाखून के नीचे कीटाणु और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इन जगहों को अनावश्यक रूप से छूना या काटना नहीं चाहिए। इससे नाखून वाले हिस्से में मौजूद कीटाणु और बैक्टीरिया शरीर में फैल सकते हैं। हाथ धोते समय नाखूनों के नीचे के हिस्से को अच्छी तरह धोना चाहिए और नाखूनों को अच्छी तरह से काटना और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।