Harmful Fruits Combinations: फलों का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक मौसमी फल को खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन दुरुस्त रहता है। फलों का सेवन करने से बॉडी में खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर मीठा खाने की लालसा को कंट्रोल करती है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E से भरपूर फल स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और चेहरे की झुर्रियों को दूर करते हैं। रोजाना फल खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और हड्डियां मजबूत होती है। फलों का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फलों का सेवन अगर कुछ फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके खाया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। फलों का पूरा फायदा लेने के लिए उन्हें सही तरीके से खाना जरूरी है। आइए जानते हैं कि कौन से फलों का सेवन फ्रूट्स के साथ कॉम्बिनेशन करके नहीं खाना चाहिए।
फलों के साथ प्रोटीन रिच डाइट से परहेज करें
अगर आप चाहते हैं कि फलों का सेवन करने का पूरा फायदा मिले तो आप फलों के साथ प्रोटीन रिच फूड जैसे मांस और अंडे का सेवन करने से परहेज करें। नेचुरल शुगर से भरपूर फल आसानी से पच जाते हैं लेकिन इसके साथ प्रोटीन को कॉम्बिनेशन करके खाएंगे तो इसे पचने में समय लगेगा। फलों के साथ प्रोटीन रिच फूड का सेवन करने से पाचन खराब रहेगा। भोजन के बीच नाश्ते के रूप में फल लेना बेहतर है।
डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ नहीं खाएं फल
डेयरी प्रोडक्ट के साथ फलों का सेवन करने से पाचन बिगड़ सकता है। दूध के साथ केला,संतरा,आम,अनार का सेवन करने से पेट में गैस,एसिडिटी और अपच हो सकता है। दही के साथ अगर फ्रूट्स खाए जाए तो उससे पेट में जलन और एलर्जी हो सकती है।
स्टार्च रिच फूड्स के साथ फलों से करें परहेज
फलों का सेवन स्टार्च युक्त फूड्स के साथ करने से परहेज करें। स्टार्च युक्त फूड जैसे रोटी, चावल और आलू के साथ फलों का सेवन करने से परहेज करें। स्टार्च युक्त फूड को फलों के साथ कॉम्बिनेशन करके खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।
फलों के साथ खरबूजे का सेवन करने से बचें
फलों में खरबूजा और तरबूज ऐसे फल हैं जिनका सेवन अकेले ही करना चाहिए। अगर खरबूजे और तरबूज के साथ दूसरे फलों को मिक्स करके खाएंगे तो पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। खरबूजा दूसरे फलों की तुलना में जल्दी पच जाता हैं दूसरे फलों के साथ इसे खाएंगे तो पाचन पर दबाव पड़ेगा।
फलों के साथ कैफीन से करें परहेज
फलों के साथ कैफीन युक्त पदार्थ जैसे कॉफी, चाय,कैफीन युक्त पदार्थ और शराब का सेवन करने से परहेज करें। कैफीन युक्त पदार्थों के साथ फल खाने से एसिडिटी और पेट की समस्या हो सकती है। फलों को अकेले और खाली पेट खाना सबसे अच्छा होता है। फलों और अन्य खाद्य पदार्थों के बीच कम से कम 30-60 मिनट का अंतर रखें। अगर आप अपने खाने के साथ सही फूड कॉम्बिनेशन अपनाते हैं तो यह पाचन और हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद होगा।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।