डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल में रखा जा सकता है। इस बीमारी का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। अगर शुगर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो इस बीमारी के जोखिम बढ़ने लगते हैं। लम्बे समय तक ब्लड शुगर का स्तर हाई होने से लंग्स, किडनी, दिल के रोगों और डायबिटीज न्यूरोपैथी का खतरा बढ़ने लगता है। डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये आंखों की रोशनी भी कम करने लगती है। डायबिटीज मरीजों की इम्यूनिटी कम होती है जिसकी वजह से उनके बीमार होने के आसार ज्यादा रहते हैं।
हाई ब्लड शुगर के मरीजों की कमजोर इम्यूनिटी उनको जल्दी बीमारियों की चपेट में ले लेती है। उन्हें कमजोरी और थकान ज्यादा रहती है। डायबिटीज मरीज अगर हेल्दी डाइट का सेवन नहीं करें तो बॉडी में कमजोरी और थकान बनी रहती है। डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी है कि वो डाइट में कुछ ऐसे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन करें जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाएं और बॉडी का बीमारियों से बचाव करें।
क्लिनिकल डायटीशियन,सहायक प्रोफेसर,डायबिटीज एजुकेटर डॉ अनु अग्रवाल ने बताया डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर को नॉर्मल करना चाहते हैं तो डाइट में कुछ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन करें। कुछ फल ऐसे हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिन्हें खाने के बाद ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता। जिस फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स जितना कम होगा वो फूड उतना ही डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे फल हैं जिनका सेवन करने से डायबिटीज मरीजों की ब्लड शुगर नॉर्मल रहती है और बॉडी को पर्याप्त पोषण भी मिलता है।
डायबिटीज मरीज चेरी का करें सेवन
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोजाना 100 ग्राम चेरी का सेवन करें। चेरी एक ऐसा खट्टा-मीठा फल है जिसका सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। 100 ग्राम चेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 20 होता है जो काफी कम है। डायबिटीज मरीज इस फल को रोजाना खाएं शुगर नॉर्मल रहेगी।
चकोतरे का करें सेवन
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोजाना चकोतरे का सेवन करें। संतरे की तरह दिखने वाले 100 ग्राम चकोतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 25 होता है जो बहुत कम है। विटामिन सी से भरपूर इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। ये फल ब्लड में शुगर के स्तर को नॉर्मल करता है।
नाशपाती का करें सेवन
जिन लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है वो रोजाना नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज का जोखिम कम होता है। फाइबर से भरपूर नाशपाती ब्लड शुगर को नॉर्मल करती है और दिल की सेहत भी दुरुस्त करती है।
सेब का करें सेवन
सेब एक ऐसा फल है जिसका सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है। सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने के लिए जरूरी है। हेल्थलाइन के मुताबिक डायबिटीज मरीज रोजाना एक सेब खा सकते हैं। सेब का सेवन करने से मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल होती है और बॉडी को पर्याप्त पोषण भी मिलता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक सेब में फ्रुक्टोज होता है जो नेचुरल शुगर है। ये शुगर ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करती है। इसका सेवन करने से इंसुलिन सेल्स एक्टिव हो सकते हैं जिनसे ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। डायबिटीज मरीज रोजाना एक सेब खा सकते हैं।