डायबिटीज में लोगों को अपने खाने-पीने को लेकर बहुत सतर्क रहना पड़ता है। खाने में जरा सी लापरवाही से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। बता दें की बॉडी में जब पैन्क्रियाज इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम कर दे या फिर शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल ना कर पाए तो लोग डायबिटीज यानी मधुमेह की बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों को फलों के सेवन से परहेज करने को कहा जाता है लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज में कुछ ही फल खाए जा सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है आप किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। बस आपको फलों का सेवन करने से पहले यह देखना होगा की उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना है।

फलों का सेवन तो हर किसी के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आप कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के फलों का सेवन अधिक कर सकते हैं। लेकिन ऐसे फल जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक हो उनका सेवन बहुत सीमित सेवन करना है। आइये जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौन से फलों का सेवन करना चाहिए-

इनसे करें परहेज: डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल जिन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, वो फल ब्लड शुगर को स्पाइक कर सकते है। जैसे केला, चीकू, अंगूर, आम और लीची आदि। आपको इन फलों का सेवन बहुत कम मात्रा में करना होगा।

इनका करें सेवन: मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को सीमित मात्रा में ही फलों का सेवन करना चाहिए। जिन फलों में आपको विटामिन सी समेत फाइबर और कई पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं उनका सेवन किया जा सकता है। जैसे कीवी, सेब, नाशपाती, आडू़, बैरीज, ब्लू बैरीज, संतरा, पपीता आदि का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। इनके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन का फल बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

सेब खाते समय रखें ध्यान: छिलके के साथ ही सेब का सेवन करें। सेब के छिलके में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसके अलावा सेब के साथ भूने मखाने या पीनट बटर जैसी प्रोटीन-रिच फूड खाएं। कभी भी सेब की जगह ऐप्पल जूस पीने की ग़लती ना करें। सेब का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम होने की बजाय बढ़ जाता है।