डायबिटीज फिलहाल एक लाइलाज बीमारी है। एक बार अगर कोई शख्स इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाए, तो उसे अजीवन दवाइयों के सहारे गुजारना पड़ता है। वहीं, कई बार पीड़ित की एक जरा सी चूक भी उसे अस्पताल तक जाने को मजबूर कर देती है। ऐसे में ये और खतरनाक हो जाती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि लाइफस्टाइल में बदलाव और खानपान में कुछ खास चीजों को शामिल कर आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज में ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा अनकंट्रोल तरीके से बढ़ने लगती है। ऐसे में इस लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सही ढंग से सेवन करने से ना केवन आपका बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा, बल्कि इसका आपकी सेहत पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। साथ ही इस खास चीज की मदद से आप कई और अन्य बीमारियों से भी खुद का बचाव कर पाएंगे।
बता दें कि हम यहां डायबिटीज पर असरदार अर्जुन की छाल के बारे में बात कर रहे हैं। आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। वहीं, डायबिटीज रोगियों के लिए इसे बेहद लाभदायक माना जाता है। अर्जुन का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है, जो करीब 60 से 80 फीट तक ऊंचा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया अर्जुना है।
कैसे करता है असर?
अर्जुन की छाल में मौजूद विशेष एंजाइम और एंटी डायबिटिक गुण किडनी और लिवर की कैपसिटी को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डायबिटीज पेशेंट को डाइट में अर्जुन की छाल शामिल करने की सलाह देते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आप एक कप पानी में दो चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर रातभर रख दें। अगर आपके पास पाउडर नहीं है, तो आप अर्जुन की ताजी छाल के कुछ टुकड़ों को पानी में डालकर रख सकते हैं। रातभर इसे ऐसे ही रखा रहने दें। सुबह इस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। ये पानी दिनभर आपका बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल करने का काम कर सकता है।
 - अगर आप रात के समय पानी में इसे भिगोना भूल गए हैं, तो दिन में इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। ये ना केवल डायबिटीज बल्कि कई अन्य प्रकार की बीमारियों को दूर करने में भी आपकी मदद करेगा। इसके लिए एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर या ताजी छाल डाल लें। इसे कुछ देर तक धीमी आंच में उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए, तब इसे छानकर ठंडा कर खाली पेट पिएं।
 - इन सब के अलावा अर्जुन की छाल का रस भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए अर्जुन के पेड़ से छाल के कुछ टुकड़े निकाल लाएं। इन्हें अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद टुकड़ों को कूटकर पतला बना लें। अब उसे किसी साफ कपड़े में डालें और निचोड़ें। बता दें कि इसके रस की एक या दो चम्मच भी काफी है। आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
 
और भी हैं कई फायदे
- डायबिटीज से अलग अर्जुन की छाल हार्ट संबंधी समस्याओं को कम करने और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित हो सकती है। NCBI द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉइड नाम का खास रसायन होता है, जो हार्ट डिजीज का खतरा कम कर सकता है।
 - अर्जुन की छाल की मदद से इंफेक्शन, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से बेहद जल्द छुटकारा पाया जा सकता है।
 - इसमें मौजूद एंटीहाइपरटेंसिव गुण हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
 - इन सब के अलावा ये कब्ज और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याओं को दूर कर, पाचन को दुरुस्त करने में असरदार साबित होती है।
 
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
