Dark Chocolate Helps Lower Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बहुत आम बीमारी हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर आपकी धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त के दबाव को संदर्भित करता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज, स्ट्रोक और भी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। हाइपरटेंशन को कभी-कभी घातक साबित हो सकता है क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं और इस वजह से लोगों का ध्यान नहीं जा पाता है। लेकिन कई ऐसी चीजें भी हैं जिनसे आप हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकते हैं, जैसे कि एक्सरसाइज और डाइट। डार्क चॉकलेट हाई ब्लड प्रेशर के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। ऐसे में आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डार्क चॉकलेट:
डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही डार्क चॉकलेट उस एंजाइम को भी बाधित करता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा होता है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट तनाव को भी कम करने में मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

डार्क चॉकलेट के अन्य स्वास्थ्य लाभ:

1. तनाव कम करता है:
डार्क चॉकलेट में मौजूद तत्व तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करता है। साथ ही आपको रिलैक्स करने में भी मदद करता है।

2. स्किन के लिए:
डार्क चॉकलेट में विटामिन और मिनरल्स होता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करता है जैसे- झुर्रियां और फाइन लाइन्स। फेसियल के लिए डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है।

3. कैविटी के खतरे को कम करता है:
डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमीन होता है जो दांतों के इनैमेल को मजबूत बनाता है। साथ ही दांतों को कैविटी के खतरे से भी बचाने में मदद करता है।

(और Health News पढ़ें)