डायबिटीज यानी मधुमेह एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है। जो शरीर में इंसुलिन की कमी से होती है। डायबिटीज की मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसके कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर में अनियमित रूप से शुगर लेवल का बढ़ना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। दुनिया भर में मधुमेह की बीमारी से लगभग 40 करोड़ से भी ज्यादा लोग पीड़ित हैं। भारत में भी लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर से परेशान हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। तो आज हम आपको बताएंगे की मधुमेह के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
बता दें कि व्यक्ति जो खाना खाते हैं, उसके पचने से शुगर निकलता है। इसी ग्लूकोज से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है, इस प्रक्रिया को पूरी करने में इंसुलिन हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हेल्दी खानपान से रक्त शर्करा के अनियंत्रित स्तर पर लगाम लगाया जा सकता है।
साबुत अनाज और दाल: उच्च रक्त शर्करा के मरीजों को दोपहर के खाने को लेकर अधिक सेंसेटिव रहना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लंच में दाल प्रचुर मात्रा में लें क्योंकि इसमें प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं।
नाश्ता में यह शामिल करें: नाश्ता दिन भर का सबसे जरूरी भोजन होता है। डायबिटीज रोगियों को नाश्ते में दलिया, ओटमील, स्मूदी और एक कटोरे में ताजे फल खा सकते हैं। नाश्ते में उन फलों को खाएं जिनमें नैचुरल शुगर कम मौजूद हो। इसके अलावा, उबला अंडा, साल्मन या चिकेन ब्रेस्ट खा सकते हैं।
दही का सेवन: दिन के खाने में दही को शामिल करना डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी साबित होगा। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व और प्री-बायोटिक्स पाए जाते हैं। प्रोबायोटिक दही लिपिड लेवल कम करने में मदद करती है जो डायबिटीज के मरीज़ों के लिए दिल की बीमारी का खतरा पैदा करता है।
क्या होते हैं प्रोबायोटिक: प्रोबायोटिक जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं, जिनका पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए, तो ढेरों स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। जबकि दही बैक्टीरिया की मदद से दूध को फर्मेंट करके बनाया जाता है। बता दें कि प्रोबायोटिक बैक्टीरिया प्रोबायोटिक दही को बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में लंच में दही खाना चाहिए।
