कोरोना के इस महामारी के दौर पर डॉक्टर्स और विशेषज्ञ इम्युनिटी को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को अधिक है। ऐसे में लोगों को अपनी डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए। दही खाना इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करेगा। दही में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो ना सिर्फ इम्युनिटी को मजबूत करते हैं बल्कि और भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही शरीर को संक्रमण से भी बचाता है। आइए जानते हैं दही किस प्रकार इम्युनिटी मजबूत करता है-
दही कैसे इम्युनिटी मजबूत करता है: डाइट में दही शामिल करना रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो आंत के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को संक्रमण से बचाता है और बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में एक कप दही जरूर शामिल करें।
कीवी: कीवी में जरूरी डाइट्री फाइबर मौजूद होता है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा कीवी में विटामिन सी, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स और फाइबर पाए जाते हैं और ये सभी इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी हैं। इसलिए इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए सुबह नाश्ते में एक से दो कीवी का सेवन किया जा सकता है।
गिलोय: गिलोय का सेवन करने से न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता बल्कि शरीर को संक्रमण से भी बचाया जा सकता है। इसके अलावा गिलोय का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है जिससे बैक्टीरिया और वायरस भी नष्ट हो जाते हैं। गिलोय शरीर को और भी कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक गिलास गिलोय का जूस जरूर पिएं।
पालक: पालक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पत्तेदार सब्जियां आपके आहार का एक अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए और पालक आपकी पहली पसंद हो सकती है। पालक विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन में समृद्ध है जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। पालक को सब्जी के रूप में खा सकते हैं या फिर आप पालक का जूस भी पी सकते हैं।
