गर्मी में खाने के साथ दही का सेवन नहीं किया जाए तो खाना अधूरा लगता है। दिन के खाने में अक्सर हम लोग दही खाते हैं। दही का सेवन करने से खाने में रुचि बढ़ती है, पेट ठीक रहता है,बॉडी कूल रहती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। दही एक हेल्दी फूड है जिसे 6-7 घंटे तक फर्मेंट करके बनाया जाता है। दही में फर्मेंटेशन के दौरान अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया जैसे Lactobacillus bulgaricus और Streptococcus thermophilus मौजूद होते हैं। ये बैक्टीरिया दूध में मौजूद लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं। लैक्टिक एसिड लैक्टोज को तोड़ देता है जिससे ये दही उन लोगों के लिए भी बेहतर है जिन्हें दूध पचाने में दिक्कत होती है।
दही में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और फास्फोरस भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियां स्ट्रांग बनती है। इसका सेवन करने से बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी पूरी होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
आयुर्वेद में दही का सेवन कुछ फूड्स के साथ करने से मना किया गया है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर दही के साथ कुछ सब्जियों को खाया जाए तो ये सेहत के लिए जहर साबित होती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया दही के साथ कुछ सब्जियों का सेवन करने से ये हमारे शरीर के लिए जहर बन जाती हैं। अक्सर लोग दही के साथ कुछ सब्जियों का सेवन करते हैं, कुछ सब्जियां दही के साथ खाने से सेहत पर विरुद्ध असर करती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दही के साथ कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
दही के साथ प्याज ज़हर है
प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन हम लगभग हर खाने में करते हैं। प्याज का सेवन हम सलाद के रूप में और दही के रायते के साथ भी करते हैं। दही के रायते में अगर आप भी प्याज डालकर खाते हैं तो उससे परहेज करें। प्याज और दही दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। प्याज की गर्म तासीर और दही की ठंडी तासीर दोनों शरीर पर विरुद्ध असर करती है। दही और प्याज को एक साथ खाने से स्किन पर खुजली,एक्जिमा, सिरोसिस और पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन दोनों फूड का कॉम्बिनेशन सेहत पर जहर का काम करता है।
भिंडी के साथ दही से करें परहेज
दही के साथ भिंडी का सेवन सेहत के लिए जहर की तरह साबित होता है। दही के साथ भिंडी का सेवन करने से पाचन बिगड़ता है। इन दोनों सब्जियों का सेवन करने से आंत में सूजन हो सकती है और आंत सिकुड़ सकती है। भिंडी और दही दोनों की तासीर ठंडी होती है जो शरीर में कफ बढ़ा सकती है और बॉडी में टॉक्सिन पैदा कर सकती है। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर असर करता है। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। ये दोनों फूड एक साथ खाने से आंतों में कमजोरी हो सकती है।
दही के साथ खीरा बिल्कुल नहीं खाएं
नित्यानंदम श्री ने बताया दही के साथ खीरा का सेवन बिल्कुल नहीं करें। ये दोनों चीजें एक साथ खाने से बुखार हो सकता है। इन दोनों फूड का कॉम्बिनेशन सीजनल फीवर का कारण बनता है। अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं तो खीरे का रायता नहीं खाएं। खीरा सलाद में खा रहे हैं तो दही से परहेज करें। दही और खीरा विरुद्ध आहार हैं जो जिसका सेवन करने से आयुर्वेद ने मना किया है।
दही के साथ करेला का सेवन नहीं करें
दही के साथ जिस सब्जी को नहीं खाना चाहिए वो है करेला। आयुर्वेद के मुताबिक दही और करेला को एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों फूड को एक साथ खाने से शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ सकता है जो पाचन को बिगाड़ सकता है। करेला गर्म तासीर का होता है जो पित्त और कफ को कम करता है लेकिन दही की तासीर गर्म तर होती है। अगर खट्टा दही खाया जाए तो इसकी तासीर बदल जाती है और ये कफ को बढ़ाने लगती है। दही और करेला की तासीर और गुण एक-दूसरे के विपरीत हैं। दोनों का सेवन एक साथ करने से बॉडी में टॉक्सिन बनते हैं।
दही के साथ हरगिज़ न करें इन फूड का सेवन, Curd के साथ इनका कॉम्बिनेशन बन जाता है ज़हर। आयुर्वेद में और किन फूड्स के साथ दही नहीं खाने की सलाह दी गई है पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।