Benefits of Cow Ghee: आजकल लोग अपने वजन को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं और इसी वजह से वह घी खाने से बचते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि घी खाने से वजन बढ़ने लगता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गाय का घी खाने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं। गाय का घी कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज तक की समस्या को कम करने में मदद करता है। तो यदि आप वजन बढ़ने के डर से गाय का घी नहीं खाते हैं तो यह गलती ना करें और आज से ही अपनी डाइट में इसे शामिल कर लें। गाय के घी के अनगिनत फायदे होते हैं।
पोषक तत्व:
गाय के घी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। गाय के घी में लगभग 7.9 ग्राम सेचुरेटेड फैट होता है। बाकी फैट के मुकाबले में गाय के घी कैलोरी ज्यादा होता है। एक बड़े चम्मच घी में 112 कैलोरी होता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है:
गाय का घी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। गाय के घी में बाइलरी लिपिड सेक्रिसन बढ़ जाता है जिसके कारण ब्लड और आंत में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। आप रोजाना गाय के घी को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें।
डायबिटीज कंट्रोल करता है:
डायबिटीज के एक बेहद आम बीमारी हो गई है। इस बीमारी को कंट्रोल ना करने पर हार्ट डीजिज और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर इंसुलिन को लाने की मदद करता है। ऐसे में घी का सेवन फायदेमंद होता है। गाय के घी में हाईड्रोजनीकृत तेल नहीं होता है और ना ही शरीर में एक्सट्रा फैट जमा होने देता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
(और Health News पढ़ें)
