Immunity Boosting Tips: कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप दुनिया भर के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है। वैश्विक महामारी बनकर उभरे इस वायरस से पीड़ित भारत में भी लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो चुकी है। इनमें 1 लाख 63 हजार 248 मामले सक्रिय हैं जबकि 2 लाख 4 हजार 711 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग कोरोना वायरस से बचने के हर संभव उपायों को अपना रहे हैं और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इम्युनिटी मजबूत है या कमजोर कैसे लगाया जा सकता है पता-

पहले से बीमार लोगों में कमजोर इम्युनिटी: कैंसर, डायबिटीज, अर्थराइटिस के मरीजों की इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ये बीमारियां शरीर में मौजूद WBCs को प्रभावित करते हैं जिससे मरीजों का इम्युन सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसके अलावा, कुछ दवाइयों के सेवन से भी इम्युनिटी प्रभावित होती है।

अगर मौसम बदलते हो जाती है तबीयत खराब: कमजोर इम्युनिटी के लोगों की तबीयत अक्सर खराब हो जाती है। मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी होना कमजोर इम्युनिटी की ओर इशारा करता है। ऐसे में अगर आपकी भी तबीयत बार-बार हो जाती है खराब तो इम्युनिटी पर दें खास ख्याल।

थकावट: कई बार लोगों को अत्यधिक थकान की शिकायत होती है, इसका एक कारण कमजोर इम्युनिटी भी हो सकता है। अगर छोटे-मोटे काम करके भी आप तुरंत थक जाते हैं तो हो सकता है कि ये कमजोर इम्युनिटी की ओर संकेत करता हो।

हाथों में ठंडापन: ‘रेनॉड्स फेनोमेनन’ यानि कि हाथों का ठंडा पड़ जाने के पीछे भी कमजोर इम्युनिटी एक वजह बतायी जाती है। अगर आपके ब्लड वेसल्स में किसी प्रकार का सूजन होता है तो उस स्थिति में भी उंगली, अंगूठा, नाक और कान को गर्म रखने में दिक्कत होती है।

जोड़ों में दर्द: कमजोर इम्युनिटी के कारण कई लोगों को जोड़ों में दर्द की परेशानी भी हो सकती है। इसके अलावा, इम्युन सिस्टम के कमजोर होने पर लोग हेयर लॉस की शिकायत भी करते हैं।

सिर दर्द: अगर आप बार-बार होने वाले सिर दर्द से परेशान हैं तो संभव है कि ये कमजोर इम्युनिटी की ओर संकेत करता है। इसके अलावा, हल्का बुखार, थकान, दस्त या फिर कब्ज भी कमजोर इम्युनिटी की ओर इशारा करते हैं।

कैसे करें बचाव: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोगों को डाइट में संतरा, नींबू जैसे विटामिन सी युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा दही खाने से भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। बता दें कि दही विटामिन डी का एक बेहतर सोर्स माना जाता है। शरीर में इस विटामिन की कमी के कारण भी इम्युनटी स्ट्रॉन्ग नहीं हो पाती है। वहीं, ब्रोकली और कीवी भी इम्युनिटी मजबूत करने में मददगार हैं।