भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों का घर से बाहर निकलना भी बंद हो गया है। चूंकि भारत लॉकडाउन है, इसलिए हममें से कई को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हमारे शरीर को विटामिन-डी की बेहद जरूरत होती है। शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्या भी होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे- हृदय रोग, बैक पेन, डिप्रेशन, बालों का झड़ना इत्यादि। आइए जानते हैं घर बैठे आप कैसे विटामिन-डी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

मशरूम खाएं: मशरूम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी होता है। मनुष्यों की तरह, मशरूम यूवी प्रकाश के संपर्क में आने पर विटामिन डी का उत्पादन करते हैं। इस प्रकार यह शरीर को विटामिन-डी प्रदान करता है और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।

दूध पिएं: दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी होता है, साथ ही कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा शरीर और पीठ के दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए दूध फायदेमंद होता है।

पालक: पालक में विटामिन डी, फाइबर, फॉस्फोरस और थायमिन भी होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पालक और भी कई स्वास्थ्य समस्या के लिए अच्छा होता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए पालक खाना बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही हृदय रोग के खतरे को भी कम करता है।

संतरा का जूस: संतरा के जूस में विटामिन-डी मौजूद होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही विटामिन-डी की कमी के कारण होने वाली परेशानी को भी दूर करता है। रोजाना संतरा का जूस अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

विटामिन डी कैसे मदद करता है? आपके शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट को विनियमित करने के लिए विटामिन डी आवश्यक है। हड्डी के विकास के अलावा, विटामिन डी कोशिका वृद्धि, इम्यून फंक्शन, न्यूरोमस्कुलर फ़ंक्शन और सूजन के दमन को भी नियंत्रित करता है।

शरीर में विटामिन डी का पर्याप्त स्तर कैसे प्राप्त कर सकते हैं? ऐसे फूड्स लेने की कोशिश करें जो विटामिन डी से भरपूर हों, जैसे ऑयली फिश साल्मन, अंडा और लाल मीट। इसके अलावा, थोड़ी देर समय निकालकर धूप में बैठें।