Benefits of Coriander for Blood Sugar, Diabetes, Healthy Heart, Stomach: हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी सही लाइफस्टाइल और खाना होता है। यदि आप हेल्दी चीजें अपनी डाइट में फॉलो करेंगे तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को बचा पाएंगें। ऐसे में जंक या फिर ऑयली फूड्स को अपनी डाइट से हटाने की कोशिश करें और सिर्फ हेल्दी चीजें ही शामिल करें। धनिया स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट, ड्यूरेटिक इफेक्ट, एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं धनिया किन स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है-

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है: धनिया में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। धनिया एंजाइम एक्टिविटी को बढ़ावा देकर ब्लड शुगर को कम करता है जो ब्लड से चीनी को हटाने में मदद करता है। टाइप 2 डायबिटीज वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

स्वस्थ हृदय के लिए: धनिया एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हुए ब्लड प्रेशर और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके दिल की रक्षा कर सकता है। धनिया अपनी डाइट मेंशामिल करने से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। स्ट्रोक के खतरे को भी कम करता है और हार्ट रेट को बेहतर करता है।

पेट के लिए अच्छा होता है: धनिया पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी अच्छा होता है। कब्ज, दस्त, पेट फूलने जैसी समस्याओं को बेहतर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं धनिया पाचन शक्ति में भी सुधार लाता है और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी बेहतर करने में मदद करता है।

एनीमिया के लिए: धनिया एनीमिया से पीड़ित लोगों की मदद करता है। धनिया में उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया को ठीक करने के लिए आवश्यक है। साथ ही शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

मस्तिष्क स्वास्थ्य की रक्षा करता है: धनिया में एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क की सूजन को कम कर सकता है, मेमोरी में सुधार कर सकता है और चिंता के लक्षणों को कम कर सकता है