White foods must avoid in Diabetes: मधुमेह आज एक आम बीमारी बनता जा रहा है। अगर आपकी जीवनशैली, दिनचर्या, खान-पान, शारीरिक गतिविधियों में कमी आती है तो भविष्य में मधुमेह होने की संभावना बढ़ सकती है। एक बार मधुमेह हो जाने के बाद, इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में डायबिटीज में सबसे जरूरी है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना। इसके लिए खान-पान में बदलाव लाना होगा। कुछ सफेद खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो शुगर लेवल को बहुत तेजी से बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं बढ़ते ब्लड शुगर को कैसे करें कंट्रोल-
पास्ता से बनाएं दूरी
पास्ता बनाते समय सॉस, क्रीम, चीज और बटर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपको बहुत अधिक कैलोरी, वसा और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। इसे हर तरह के आटे से बनाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इससे मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी पास्ता जैसी सफेद चीजों से परहेज करना चाहिए।
आलू का सेवन है नुकसानदेह
आलू में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है। इसमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए उपयुक्त नहीं है। आलू खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए इससे बचना चाहिए।
सफेद चावल से बढ़ जाता है ब्लड शुगर
एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग सफेद चावल खाते हैं उनमें टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा काफी अधिक होता है। अगर आपको प्री-डायबिटीज है तो आपको चावल नहीं खाना चाहिए, सफेद चावल में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
सदाबहार के पत्ते और फूल
सदाबहार के फूल और पत्तियों का भी मधुमेह को नियंत्रित करने में बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर आप इसे रोज सुबह खाने की आदत डाल लेंगे तो यह आपके इंसुलिन के स्तर को बनाए रखेगा। आयुर्वेद में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सदाबहार फूल और पत्तियों को औषधि माना गया है।
सदाबहार खाने की रेसिपी
आप सदाबहार की पत्तियों या फूलों को सिर्फ चबाकर या सुखाकर खा सकते हैं और इसका पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।