अनार एक ऐसा फल है जो ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है बल्कि इसका स्वाद भी अद्भुत होता है। अनार एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर अनार का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। अनार के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत में सुधार होता है। रोज सुबह खाली पेट अनार के जूस का सेवन किया जाए तो डायबिटीज कंट्रोल रहती है। ये फल इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और शुगर को नार्मल  करता है। अब सवाल ये उठता है कि अनार का जूस रोज पीने से क्या सर्दी जुकाम होता है?

आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक अनार का जूस विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और बीमारियों से बचाव करता है। इस जूस को रोज पीने से सर्दी जुकाम नहीं होता बल्कि सर्दी जुकाम का इलाज होता है।

अनार में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो बीमारियों से बचाने में मदद करती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार के जूस में पोटैशियम होता है जो नाक बहने के लक्षणों को कम करता है। सर्दी जुकाम का इलाज करने के लिए आप अनार का सेवन उसका जूस बनाकर और दानों के रूप में कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रोज अनार के जूस का सेवन करने पर सेहत पर कैसा होता है असर?

स्किन रहती है हेल्दी

अनार में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स, जिन्हें एलाजिटैनिन्स (Ellagitannins) कहा जाता है। इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। ये घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं और स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। रोजाना अनार के जूस को पीने से बुढ़ापा के लक्षण कंट्रोल रहते हैं और स्किन हेल्दी रहती है।

दांत होते हैं मजबूत

अनार के पॉलीफेनॉल्स में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों पर बनने वाले प्लाक बनाने वाले बैक्टीरिया की संख्या को कम कर सकते हैं और उनकी दांतों से चिपकने की क्षमता को घटा सकते हैं। रोज अनार जूस पीने से दांत मजबूत होते हैं और बैक्टीरिया का सफाया होता है।

दिल रहता है हेल्दी

अनार में पाया जाने वाला एक पॉलीफेनॉल, प्यूनिकलागिन (Punicalagin), धमनियों में वसायुक्त जमाव को रोकने में मदद कर सकता है। यह धमनियों में बने प्लाक को स्थिर करने में भी सहायक हो सकता है, जिससे यह टूट कर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण न बने।

अनार जूस इम्यूनिटी करता है स्ट्रांग

अनार में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

बॉडी की सूजन होती है कंट्रोल

अनार में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाने में मदद करते हैं। इस जूस को रोज पीने से बॉडी के अंगों में होने वाली सूजन कंट्रोल रहती है। 

हेल्दी गट की कुंजी है सेब, रोज इन 4 तरह से करें सेवन, पेट से लेकर आंत की सूजन होगी कंट्रोल। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।