कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड दो ऐसी परेशानियां है जो युवाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट है जो शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है क्योंकि यह हार्मोन, विटामिन D और पाचन के लिए बाइल बनाने में मदद करता है। ट्राइग्लिसराइड यह शरीर में पाया जाने वाला सबसे आम प्रकार का फैट है। जब हम जरूरत से ज्यादा कैलोरी खाते हैं तो शरीर इसे ट्राइग्लिसराइड्स के रूप में फैट सेल्स में स्टोर कर लेता है। अधिक तला-भुना और मीठा खाना,ज्यादा अल्कोहल और जंक फूड का सेवन करने से बॉडी में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ने लगता है।

बॉडी में अगर कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाए तो ये धमनियों में जमकर ब्लॉकेज बना सकता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ट्राइग्लिसराइड्स ज्यादा होने से धमनियों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक,फैटी लिवर और पैंक्रियास की समस्याएं हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल 200 तक है तो इसे कम करना जरूरी है। 170 के आस-पास रहे तो ये आपके दिल और बॉडी के लिए बेहतर है। बात करें ट्राई ग्लिसराइड की तो इसे 150 से नीचे रखें तो बेहतर है।

डॉ. भूषण भूषण रिसर्च लैब के संस्थापक और मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर भूषण ने कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करने के लिए एक नुस्खा बताया है। अगर इसे तीन से चार हफ्तों तक आजमाया जाए तो आसानी से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कौन-कौन से नेचुरल तरीके हैं जिनसे कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिस राइड को कंट्रोल किया जा सकता है।

लहसुन का इस तरह करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप 3-4 कलियां लहसुन की लें और उन्हें छीलकर पीस लें। एक गिलास नींबू पानी लें और उसमें इस लहसुन के बारीक किए गए पेस्ट को मिक्स कर दें। आप इस पानी में एक चम्मच शहद को मिला सकते हैं अगर आपको डायबिटीज नहीं है। इन पानी का सेवन सुबह खाली पेट रोजाना करें। इसे पीने के बाद एक घंटे तक कुछ नहीं खाएं। इस ड्रिंक का सेवन करके आप आसानी से दो से तीन हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।

मेथी दाना और दालचीनी का करें सेवन

एक चम्मच दालचीनी को एक गिलास पानी में मिला दें और उसे रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी में एक चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पी लें। सॉल्युबल फाइबर से भरपूर मेथी दाना कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल और Triglycerides ज्यादा है तो ये काम भी हैं जरूरी

  • कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिसराइड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना वॉक जरूर करें।
  • जंक फूड से परहेज करें।
  • डेयरी प्रोडक्ट में घी और फुल क्रीम दूध से परहेज करें।
  • नॉनवेज ज्यादा खाते है उसके साथ दही का सेवन जरूर करें। दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कंट्रोल रहेगा।
  • सीड्स का सेवन करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर सीड्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।