हम जो कुछ भी खाते हैं उसे खाने के बाद उसे पचाने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और बॉडी से मल निकालने का काम हमारी आंत करती है। हमारे पेट में दो आंत होती है एक छोटी आंत तो दूसरी बड़ी आंत होती है। छोटी आंत खाने को पचाती है और पोषक तत्वों का अवशोषण करती है। भोजन के अपशिष्ट को संग्रहित और बाहर निकालने का काम बड़ी आंत करती है। बड़ी आंत में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं और बॉडी के लिए जरूरी विटामिन बनाते हैं। ये बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। हमारी गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए आंतों की सेहत का दुरुस्त होना जरूरी है। आंत में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और आंत ठीक से काम करेगी तो पाचन दुरुस्त रहेगा। आंतों को हेल्दी रखने में कुछ फूड का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। सर्दी में आंत की सेह को ठीक रखने के लिए आप एक खास जूस का सेवन करें।
भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया सर्दी में आंतों को हेल्दी रखने के लिए आप चुकंदर और अदरक के जूस का सेवन करें। ये जूस आंतों की सूजन को कंट्रोल करता है, आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और आंतों में जमा मल को भी साफ करता है। आइए जानते हैं कि आंतों को हेल्दी रखने में चुकंदर और अदरक का सेवन कैसे फायदेमंद है और इस जूस को कैसे तैयार करें।
चुकंदर का जूस आंतों के लिए कैसे फायदेमंद है?
चुकंदर का जूस आंतों को हेल्दी रखने में बेहद असरदार साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और आंत की सेहत को दुरुस्त करता है। फाइबर से भरपूर इस जूस में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर मौजूद होता है जो मल को सॉफ्ट करता है और कब्ज को दूर करता है। ये जूस पेट के एंजाइम को उत्तेजित करता है जिससे पाचन बेहतर रहता है। इस जूस को पीने से आंत की सफाई होती है।
चुकंदर में मौजूद बेटोनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता हैं जिससे आंत को फायदा होता है। इस जूस को पीने से आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन में सुधार होता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चुकंदर आंतो की सूजन को कंट्रोल करता है और दर्द से राहत दिलाता है।
अदरक कैसे करती है मदद
आंतों को हेल्दी रखने में अदरक भी बेहद मददगार साबित होती है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक पाचन को दुरुस्त करती है और आंतों को हेल्दी रखती है। इसका सेवन करने से डाइजेस्टिव एंजाइम उत्तेजित होते हैं और पाचन दुरुस्त रहता है। गैस और अपच को कंट्रोल करने वाली अदरक का सेवन करने से आंत की सूजन और दर्द भी कंट्रोल होगा। अदरक का सेवन करने से आंत में अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
चुकंदर,अदरक का जूस कैसे तैयार करें
सामग्री
1 मीडियम साइज का चुकंदर
अदरक 1 छोटा टुकड़ा
दो चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच हल्दी का पाउडर
स्वाद तीखा करने के लिए काली मिर्च
जूस को कैसे तैयार करें
इस जूस को तैयार करने के लिए आप मीडियम साइज के चुकंदर को काट कर मिक्सर में डाले और उसके साथ अदरक भी डालें। इसे स्ट्रांग ड्रिंक को बनाने के लिए उसमें हल्दी और काली मिर्च का पाउडर मिला सकते हैं। इस जूस को छानकर आप उसका खाली पेट सेवन करें आपकी आंतों की पूरी सफाई हो जाएगी और गुड बैक्टीरिया भी तेजी से बढ़ेंगे।
कब्ज की वजह से हो सकती है आंतों में खुशकी और गट हेल्थ भी हो सकती है खराब। इन 10 उपायों को अपनाकर आप गट हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।