गर्मी में पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है। इस मौसम में कुछ भी हैवी फूड को खाने पर पाचन गड़बड़ाने लगता है। हैवी मसालेदार खाना गैस, एसिडिटी और अपच का कारण बनता है। खराब डाइट का असर पाचन को बिगाड़ देता है और आंत में गंदगी का बोझ बढ़ने लगता है। आंत को हमारा दूसरा मस्तिष्क कहा जाता है। वेगस नर्व के माध्यम से ब्रेन से जुड़ी हुई और नर्वस सिस्टम द्वारा काफी हद तक नियंत्रित आंत हमारी ओवर ऑल हेल्थ में अहम किरदार निभाती है। हमारी आंत लाखों सुक्ष्म जीवों से भरी होती है जिन्हें आंत माइक्रोबायोम के रूप में जाना जाता है। ये सूक्ष्मजीव उचित पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और यहां तक ​​कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

इन सूक्ष्म जीवों के बीच में संबंध बनाए रखना बेहद जरूरी है। डाइट में कुछ सुपर फूड को शामिल करके आंत की सेहत में सुधार किया जा सकता है। कुछ फूड ऐसे हैं जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और खराब बैक्टीरिया को मारते हैं। हेल्थ लाइन की खबर के मुताबिक गर्मी में डाइट में कुछ सुपर फूड को शामिल किया जाए तो आसानी से गट बैक्टीरिया के संतुलन को कायम रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि गट हेल्थ सुधारने में कौन से सुपरफूड असरदार साबित होंगे।

दही का करें सेवन

दही एक ऐसा सुपर फूड है जो पाचन को दुरुस्त करने में, पेट को ठंडा करने में बेहद उपयोगी है। प्रोबायोटिक गुणों इसका सेवन किया जाता रहा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डिंग न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायटीशियन डॉ. प्रत्यक्षा भारद्वाज कहती हैं दही आंत की सेहत का रामबाण इलाज है। आप इसका सेवन प्लेन, फ्रूट के साथ और छाछ के रूप में कर सकते हैं। इसके पूरे फायदे लेने के लिए इसका सेवन सादा, बिना चीनी के करें तो फायदा होगा।

छाछ का करें सेवन

गर्मी में छाछ का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। छाछ का सेवन करने से खाना पचाना आसान होता है और ब्लोटिंग से राहत मिलती है। खाने के बाद एक गिलास मसालेदार छाछ पीने से पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। आप गर्मी में पाचन को दुरुस्त करने के लिए छाछ पिएं।

मूंग की दाल का करें सेवन

मूंग दाल एक और सुपर फूड है जो आसानी से पच जाती है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इस दाल को अंकुरित अनाज, खिचड़ी और दाल जैसी रेसिपी में इस्तेमाल करें पाचन दुरुस्त रहेगा और गट के अनुकूल बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलेगा।

एक्टिव फर्मेंटेड फूड का करें सेवन

फर्मेंटेड फूड का सेवन आंत की सेहत में सुधार करने के लिए बेहद असरदार साबित होता है। एक्टिव फर्मेंटेड फूड में आप कांजी, डोसा और इडली जैसे फूड का सेवन करें। प्रोबायोटिक फूड ट्रेडिशनल फर्मेंटेड फूड को बढ़ावा देते हैं। आंतों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए नाश्ते में इडली खाएं या कांजी।

आंवला का करें सेवन

आंवला जिसे भारतीय करौदा भी कहा जाता है भारत में एक लोकप्रिय फल है। आंवला एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाला हर्ब है। इसमें फाइबर और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे कच्चा, जूस के रूप में या चटनी के रूप में खाएं सेहत को फायदा होगा।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।