गट हेल्थ दुरुस्त रहेगी तो न सिर्फ आपका पाचन दुरुस्त रहेगा बल्कि आपकी मानसिक सेहत भी ठीक रहेगी। गट हेल्थ से मतलब है आंत में पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से होना। हम जो भी कुछ खाते हैं आंत उन फूड से पोषक तत्वों को प्राप्त करती है जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। आंत का काम भोजन में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, ग्लूकोज, अमीनो एसिड, फैटी एसिड आदि को अवशोषित करना है और फिर ये तत्व रक्त प्रवाह में चले जाते हैं और पूरे शरीर के अंगों तक पहुंच जाते हैं। अगर आपकी गट हेल्थ खराब है तो पोषक तत्व ठीक से absorb नहीं होते जिससे गैस,एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंत की सेहत खराब होने पर इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली में क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की प्रमुख, डॉ.सोनिया गांधी ने बताया आंत के बैक्टीरिया न सिर्फ पोषक तत्वों के अवशोषण बल्कि पूरे सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। फॉर्च्यून वेल पर छपी खबर के मुताबिक आंत की सेहत बिगड़ने के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन,नींद की कमी, एंटीबायोटिक का बार-बार सेवन,फाइबर और प्रोबायोटिक की कमी होने से भी आंत की सेहत खराब होती है। 

अगर आप आंत की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो डाइट में तुरंत सुधार कीजिए। मेडिकल साइंस के मुताबिक डाइट में फल, सब्जियां, ओट्स और दालें खाएं। दही, छाछ, फर्मेंटेड फूड,केला, लहसुन, प्याज, हरी सब्जियां खाएं। तनाव को कंट्रोल करें, वॉक करें,रोजाना 7-8 घंटों की नींद लें और खूब पानी पिएं आपकी गट हेल्थ में सुधार होगा। आइए जानते हैं कि गट हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए हम कौन-कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

ओट्स का करें सेवन

अगर आप अपनी गट हेल्थ में सुधार करना चाहते हैं तो आप रोजाना नाश्ते में ओट्स को खा सकते हैं। फाइबर रिच ओट्स में बीटा ग्लूकॉन कंपाउंड मौजूद होता जो न सिर्फ गट हेल्थ को दुरुस्त करता है बल्कि हमारे दिल की सेहत को भी दुरुस्त करता है। ओट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर नॉर्मल होती है और वजन घटाना भी आसान होता है। ओट्स का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन दुरुस्त रहता है।

रोज एक सेब है जरूरी

रोजाना एक सेब का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। सेब का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है। सेब प्रीबायोटिक की तरह काम करता है जो गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सेब इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों का इलाज करता है।

बादाम जरूर खाएं

गट हेल्थ को दुरुस्त करने में बादाम का सेवन बेहद उपयोगी होता है। रोजाना बादाम का सेवन भिगोकर किया जाए तो कब्ज, गैस,एसिडिटी और ब्लोटिंग की परेशानी का इलाज होता है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो पेट में इंफ्लामेशन को कंट्रोल करता है और गट हेल्थ में सुधार करता है।

सिट्रस फ्रूट्स का सेवन करें

पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना सिट्रस फ्रूट्स का सेवन करें। सिट्रस फ्रूट्स में आप नींबू,संतरा,मौसमी और अनानास का सेवन करें। ये सभी फल इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।

बैरीज का करें सेवन

अगर आप गट हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो रोजाना बैरीज का सेवन करें। बैरीज में आप स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, ब्लूबेरी, जामुन जैसे फलों का सेवन करें। यह सभी फल पेट को साफ करते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं। एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर ये फल स्किन से फ्री रेडिकल्स को कंट्रोल करते हैं और स्किन की हेल्थ भी दुरुस्त करते हैं।

गट हेल्थ डेली डाइट प्लान (1 दिन)
समय खाना / ड्रिंक
सुबह उठते हीगुनगुना नींबू पानी + थोड़ा शहद
ब्रेकफास्ट (8-9 AM)ओट्स + दही + केला + अखरोट
मिड मॉर्निंग (11 AM)1 सेब या 1 गिलास छाछ
लंच (1-2 PM)– 1 कटोरी दाल
– 1–2 रोटी (गेहूं/बाजरा)
– हरी सब्जी
– सलाद (खीरा, गाजर, बीट)
– 1 चम्मच घी
स्नैक (4:30-5:30 PM)ग्रीन टी + 2 मुनक्का या भुने चने
डिनर (7-8 PM)– वेज/दाल सूप
– स्टीम्ड सब्जियाँ
– 1 रोटी या खिचड़ी
सोने से पहलेगुनगुना पानी या हल्दी दूध (गोल्डन मिल्क)

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।