हमारे पाचन को दुरुस्त करने के लिए हमारे पेट में कुछ गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। इन बैक्टीरिया की मदद से हमारा पाचन दुरुस्त रहता है और गैस-एसिडिटी और अपच की परेशानी दूर होती है। ये बैक्टीरिया हमें पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाते हैं। गुड बैक्टीरिया हमारे पाचन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। बॉडी में गुड बैक्टीरिया की कमी होने से हमारी पाचन क्रिया बिगड़ जाती है और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। पेट में गुड बैक्टीरिया कम होने पर हम जो भी खाते हैं वो पचता नहीं है और पेट से जुड़ी जितनी भी समस्याएं हैं वो शुरू हो जाती हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक पेट में गुड बैक्टीरिया कम होने से

  • पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज,डायरिया,इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम,गैस और ब्लोटिंग हो सकती है।गुड बैक्टीरिया की कमी होने से इम्यून सिस्टम पर असर हो सकता है। ऑटोइम्यून बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है।
  • मानसिक सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
  • मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और वजन बढ़ सकता है।
  • पेट की जलन और अल्सर की परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फूड का सेवन करें।

आइए जानते हैं कि पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फूड का सेवन करें।

पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए पॉलीफेनोल्स फूड का करें सेवन

पॉलीफेनोल्स फूड एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फल, सब्जियां, चाय, और प्लांट बेस फूड्स में पाए जाते हैं। ये फूड इंफ्लामेशन को कंट्रोल करते हैं और दिल को हेल्दी रखते हैं। पॉलीफेनोल्स फूड में गुड बैक्टीरिया नहीं होते, लेकिन ये आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। पॉलीफेनोल्स फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया को पोषण देते हैं।

पॉलीफेनोल्स गुड बैक्टीरिया के लिए एक प्रोबायोटिक का काम कर सकते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन में सुधार करते हैं और पेट से टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से इंफ्लामेशन कंट्रोल होता है। शुगर और बीपी नॉर्मल होता है। आप रोजाना नारियल, प्याज,चॉकलेट और बेरीज का सेवन करें बॉडी में पॉली फिनोल की कमी पूरी होगी।

फाइबर रिच डाइट से आंतों में बढ़ाएं गुड बैक्टीरिया

फाइबर रिच फूड का सेवन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता हैं। फाइबर का मुख्य कार्य आंतों की सेहत को सुधारना है। फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है जिसे बॉडी पचा नहीं पाती लेकिन आंतों में रहने वाले गुड बैक्टीरिया इसे खाते हैं और उनकी वृद्धि होती है। पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए डाइट में फल और सब्जियों का सेवन करें। साबुत अनाज का सेवन करें। फलियां और दालें खाएं। नट्स और बीज का करें सेवन।

फर्मेंटेड फूड का करें सेवन

 फर्मेंटेड फूड जैसे दही,किमची और मिसो का सेवन करें। ये फूड आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और पाचन को ठीक रखते हैं। फर्मेंटेड फूड में इटली,कांजी,बटर मिल्क का सेवन करें आंतों में अरबों की संख्या में बढ़ जाएंगे गुड बैक्टीरिया। ये फूड पाचन को ठीक करते हैं और कई तरह की हेल्थ समस्याएं भी दूर होती है।