आंखें हमारी बॉडी का अहम अंग है जिनके जरिए हम इस दुनिया को देखते हैं। खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से आंखों से जुड़ी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बच्चे से लेकर युवाओं और बुजुर्गों को आंखों से जुड़ी कोई न कोई परेशानी जरूर है। WHO के मुताबिक 2.2 अरब लोग आंखों से जुड़ी किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। खराब डाइट, ज्यादा स्क्रीन टाइम,नींद की कमी, तनाव, प्रदूषण और जेनेटिक फैक्टर की वजह से लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर इतनी तादाद में लोग आंखों से जुड़ी परेशानियों से क्यों जूझ रहे हैं? आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आपकी आंखों की रोशनी भी दिनों दिन कम हो रही है और आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा है तो आप कुछ सिंपल फूड्स और कुछ देसी हर्ब्स का सेवन करें। ये फूड्स और हर्ब्स न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं बल्कि आंखों से जुड़ी बीमारियों जैसे मोतियाबिंद और ड्राई आई सिंड्रोम से भी बचाव करती हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे पावरफुल फूड्स और हर्ब्स जो नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और आंखों को हेल्दी रखते हैं।
गाजर का करें सेवन
गाजर में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होते हैं। यह खासकर रेटिना की सेहत के लिए अच्छा होता है। विटामिन ए लाइट को ऑब्जर्व करने और विजन को क्लियर करने में मदद करता है। गाजर का सेवन करने से दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी देखने की क्षमता में इजाफा होता है।
आंवला रोज खाएं
आंखों की रोशनी बढ़ाना है तो रोजाना आंवला का सेवन करें। आंवला में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं और आंखों की सेहत को दुरुस्त रखते हैं। आंवला एक अमृत फल है जो सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं बल्कि ओवर ऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। आंवले का सेवन आप उसका मुरब्बा खाकर कर सकते हैं।
आंखों के लिए पालक खाएं
पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों के पर्दे को प्रोटेक्ट करते हैं और आंखों की सेहत को दुरुस्त करने में बेहद उपयोगी होते हैं। इसका सेवन करने से मोबाइल, लैपटॉप और टीपी की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचाव होता हैं। पालक का सेवन उसका सूप बनाकर, स्मूदी और शेक बनाकर कर सकते हैं।
बादाम का करें सेवन
आंखों की रोशनी को बढ़ाने में बादाम का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मौजूद होता है जो आंखों को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। रोजाना बादाम का सेवन करके आप आंखों को डैमेज होने से बचा सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक बादाम एक शक्ति देने वाला फूड है जो ब्रेने से लेकर आंखों तक को मजबूत बनाता है।
गिलोय भी है असरदार
गिलोय का सेवन आंखों की सूजन और संक्रमण को कम करने में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों की रक्षा करता है। गिलोय का काढ़ा बनाकर आप इस जड़ी बूटी का सेवन करें तो आसानी से आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।